हिंदू युवती और मुस्लिम लड़के की शादी पर शुक्रवार को राजनगर में जमकर बवाल हुआ। हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शादी के विरोध में हंगामा शुरू कर दिया। ऐसे में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
दो धर्मों के प्रेमी युगल ने की शादी तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ऐसा बवाल, खाई लाठियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुस्साए हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एएलटी रोड जाम कर पुलिस पर पथराव कर दिया और दो बसों समेत कई अन्य वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। दो घंटे तक एएलटी मार्ग पर जाम लगा रहा जबकि सात घंटे तक हंगामा चला। इस दौरान पुलिस को दो बार लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। उधर, बवाल के बीच शाम को दुल्हन अपने ससुराल विदा हो गई।
मूलरूप से अलीगढ़ निवासी युवक नोएडा स्थित एक मीडिया संस्थान में मार्केटिंग हेड है। शुक्रवार को उसने अपने स्कूल की साथी एमबीबीएस युवती से कानूनी तौर पर विवाह किया। इसके बाद दुल्हन राजनगर स्थित अपने घर पहुंची, जहां आयोजित कार्यक्रम में परिवार के सभी लोग मौजूद थे। इसी बीच वहां भाजपा नेता व कार्यकर्ता, बजरंग दल, शिवसेना व धर्म जागरण समेत अन्य दलों के कार्यकर्ता पहुंच गए और शादी का विरोध करने लगे।
नवविवाहित जोड़े के परिजनों ने कहा कि शादी दोनों परिवारों की मर्जी से हुई है लेकिन कार्यकर्ता शादी को लव जेहाद बताकर हंगामा करने लगे। परिजनों की शिकायत पर आठ थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी समझाने पर भी जब हिंदू संगठनों के लोग नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दोपहर बाद फिर हंगामा कर एएलटी रोड जाम कर दिया गया।
ऐसे में पुलिस को फिर से लाठीचार्ज करना पड़ा। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया और दो बसों समेत अन्य वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने जैसे-तैसे हंगामा शांत कराया। शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड होने पर शाम को दुल्हन अपने ससुराल अलीगढ़ रवाना हो गई। पुलिस की कार्रवाई से नाराज हिंदू संगठनों और भाजपा पदाधिकारियों को एसएसपी एचएन सिंह ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।