फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2019 udit raj says i will quit bjp if not get ticket modi shah do not reply me

उत्तर-पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद उदित राज का बड़ा एलान, टिकट नहीं मिली तो छोड़ दूंगा पार्टी

Tue, 23 Apr 2019 10:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 23 Apr 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 udit raj says i will quit bjp if not get ticket modi shah do not reply me
उदित राज

भाजपा सांसद उदित राज ने मंगलवार सुबह कहा कि, यदि उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया तो वह पार्टी से इस्तीफा दे देंगे और वह उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम दिल्ली से मौजूदा सांसद राज ने कहा कि वह पार्टी के जवाब के लिए कुछ समय प्रतीक्षा करेंगे और फिर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर सुबह 10 बजे सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन


राज ने ट्वीट किया, ‘‘मैं टिकट का इंतजार कर रहा हूं। यदि मुझे टिकट नहीं मिला, तो मैं पार्टी को अलविदा कह दूंगा।’’ इससे पहले राज आधी रात को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पंत मार्ग पर दिल्ली भाजपा कार्यालय में पहुंचे थे और उन्होंने वहां हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी गायक हंस राज हंस को उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार घोषित किए जाने की संभावना है। हंस राज हंस भी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ कार्यालय में मौजूद थे।

राज ने सोमवार को कहा था कि उन्होंने भाजपा प्रमुख अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टिकट के विषय में बात करने की कोशिश की लेकिन उन्हें उनका कोई जवाब नहीं मिला।

मोदी-शाह ने एक भी मैसेज का नहीं दिया जवाब: डॉ. उदित राज

Lok Sabha Elections 2019 udit raj says i will quit bjp if not get ticket modi shah do not reply me
उदित राज - फोटो : self

दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर सूची सामने आने के बाद पार्टी में मतभेद सामने आने लगे हैं। सोमवार को एक ओर वर्तमान सांसदों के चेहरे पर दोबारा टिकट मिलने की खुशी साफ देखने को मिल रही थी तो वहीं उत्तर पश्चिम दिल्ली के भाजपा सांसद डॉ. उदित राज ने खुलासा किया है कि वे पिछले कई दिनों से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन पर मैसेज भेज रहे हैं।

कई बार कॉल भी कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक जवाब नहीं मिला है। उन्होंने सवाल किया है कि पार्टी टिकट क्यों नहीं दे रही? उन्होंने पांच साल में बेहतर से बेहतर कार्य किए। क्या भाजपा दलित विरोधी है?

उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से भी उन्होंने इस बारे में बातचीत की, जिस पर मनोज तिवारी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस बार भी पार्टी उन्हें ही मौका देगी, लेकिन पहली सूची में उनका जिक्र तक नहीं हुआ।

भाजपा के सांसद ने इस मुद्दे को लेकर अरुण जेटली और सीतारमण तक से संपर्क करने का खुलासा किया है। भाजपा हाईकमान को चेतावनी देते हुए डॉ. उदित राज ने कहा है कि अगर पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया तो उनके समर्थक काफी नाराज होंगे, जिसका असर चुनाव पर भी पड़ सकता है। साथ में उन्होंने उम्मीद भी जताई है कि भाजपा दलितों को धोखा नहीं देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed