नरसिम्हा राव ही नहीं, राहुल-केजरीवाल पर भी फेंके जा चुके हैं जूते, बाहुबली की हीरोइन भी नहीं बची
सीतापुर में किसान यात्रा का दूसरे चरण के तहत रोडशो के दौरान ट्रांसपोर्ट चौराहे पर पहुंचते ही एक व्यक्ति ने राहुल गांधी पर जूता फेंक दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। वहीं इस घटना पर राहुल गांधी का कहना है कि उन पर ये हमला बीजेपी और आरएसएस ने करवाया है। जानकारी के जूता फेंकने वाले युवक का नाम हरिओम है और वह सीतापुर के शास्त्रीनगर का रहने वाला है।
जनवरी 2017, प्रकाश सिंह बादल
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर उनके ही विधानसभा क्षेत्र में जूता फेंका गया। जानकारी के मुताबिक सीएम बादल अपने विधानसभा क्षेत्र लंबी के दौरे पर थे।
यहां एक संगत दर्शन के दौरान उनपर जूता फेंका गया। इस हमले से सीएम का चश्मा टूटकर उनके हाथों में आ गया। घटना से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि हाल ही में डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर भी पथराव किया गया था। इस मामले में एक युवक की गिरफ्तारी भी हुई थी।
जनवरी 2017, केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रोहतक में तिजोरी तोड़- भंडाफोड़ रैली थी। केजरीवाल के भाषण के दौरान चरखी दादरी के गांव मौड़ी निवासी विकास ने मंच की तरफ जूता उछाल दिया था। इसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने विकास की जमकर पिटाई कर दी थी। पुलिस को दिये बयान में विकास ने कहा था कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ है। जब मंच पर तिजोरी तोड़ी गई तो आवेश में आकर जूता उछाल दिया। वह केजरीवाल को नहीं बल्कि तिजोरी को जूता मारना चाहता था।
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, जनवरी 2018
फिल्म बाहुबली की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पर हैदराबाद में जूता फेंका गया। हालांकि जूता उन्हें लगा नहीं। आरोपी शख्स ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसके बाद हर कोई सकते में है। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने वाली अदाकारा तमन्ना भाटिया हैदराबाद के हिमायत नगर में तमन्ना एक ज्वैलरी स्टोर का उद्घाटन करने पहुंची थी।