फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#VoteKaro: बुलंदशहर में मतदान से पहले पूछ रहे कर्मचारी- किसे डाल रहे हो वोट, कुछ को लौटाया

Thu, 18 Apr 2019 11:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 18 Apr 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019 booth employees in bulandshahr ask to whom voting send back some voters
नयागांव में अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 के अंतर्गत देशभर की 95 सीटों समेत यूपी की 8 सीटों पर भी दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच बुलंदशहर के कुछ इलाकों से अजीब घटनाएं सामने आ रही हैं। मतदाताओं का आरोप है कि कुछ लोगों को वोटर कार्ड होने के बाद भी उन्हें वापस भेज दिया जा रहा है, वहीं कुछ जगहों पर मतदान कर्मचारी कई सवाल पूछ रहे हैं। आगे तस्वीरों में देखिए क्या है पूरा मामला...

Lok Sabha elections 2019 booth employees in bulandshahr ask to whom voting send back some voters
बीबीनगर स्तिथ फौजियों के गांव सैदपुर में वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता - फोटो : अमर उजाला

मतदानकर्मियों ने पूछा किसे दे रहे हो वोट- बुलंदशहर के नरोरा क्षेत्र के निवाड़ी खादर मतदान केंद्र के बूथ संख्या 370 पर कुछ मतदाताओं ने मतदानकर्मियों पर आरोप लगाया है कि वह उनसे कई सवाल कर रहे हैं। मतदाताओं का आरोप है कि उनसे वोट डालने से पहले ये पूछा जा रहा है कि किसे वोट कर रहे हो। हालांकि बाद सबकुछ सामान्य होने की बात कही जा रही है।

Lok Sabha elections 2019 booth employees in bulandshahr ask to whom voting send back some voters
छात्र को लौटाया वापस - फोटो : अमर उजाला

वोटर स्लिप और वोटर कार्ड के बाद भी लौटाया छात्र को वापस- नरोरा के ही सिंचाई विभाग पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर वोटर स्लिप व मतदाता पहचान पत्र होने के बाद भी छात्र को लौटा दिया है। छात्र का आरोप है कि मतदान कर्मियों ने  लिस्ट में नाम नहीं होने की बात कहकर उसे लौटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019 booth employees in bulandshahr ask to whom voting send back some voters
अपनी बारी का इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला

10 बजे शुरू हुआ मतदान और फिर ईवीएम मशीन हुई खराब- बुलंदशहर के डिबाई के गांव नाहरी प्राथमिक विद्यालय बूथ नंबर 92 में सुबह 10 बजे के बाद मतदान तब शुरू हुआ जब तहसीलदार वहां पुहंचे। बताया जा रहा है कि 10 बजे मतदान शुरू होने के बाद भी सुचारू रूप से नहीं चल सका क्योंकि ईवीएम मशीन खराब हो गई थी।

विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019 booth employees in bulandshahr ask to whom voting send back some voters
चिकित्सा केंद्र में लगा ताला - फोटो : अमर उजाला
बंद पड़ा सरकारी अस्पताल- चुनाव के दिन सभी सरकारी अस्पताल खुले रहने के आदेश के बाद भी बुलंदशहर के खानपुर स्थित राजकीय चिकित्सालय में ताला पड़ा है और सीएचसी भी बंद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed