फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोएडा में पोलिंग बूथ पर बंटा नमो फूड का खाना, एसएसपी बोले-गलत और राजनीति से प्रेरित अफवाह

Thu, 11 Apr 2019 06:12 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 11 Apr 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Namo Food distribution is polling booth In Noida
पोलिंग बूथ पर नमो फूड का खाना पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आठ संसदीय सीटों के लिए वोटिंग जारी है। लगभग 1.53 करोड़ मतदाता 96 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर सीट पर मतदान हो रहा है। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। लेकिन नोएडा में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। 

lok sabha elections 2019 Namo Food distribution is polling booth In Noida
पोलिंग बूथ पर नमो फूड का खाना पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

नोएडा के सेक्टर 15 A क्लब पोलिंग बूथ पर खुले आम आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, पोलिंग बूथ पर नमो फूड का खाना वितरण किया जा रहा। पोलिंग बूथ पर पुलिस खुद नमो फूड लेकर आई। बीजेपी प्रत्याशी पर पोलिंग बूथ पर नमो फूड खाना बंटवाने का आरोप है। 

lok sabha elections 2019 Namo Food distribution is polling booth In Noida
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि पोलिंग बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए खाने के पैकेट्स लाए गए थे, लेकिन मीडिया को वहां आते देखा तो कार वैसे ही आगे निकल गई। मामले में चुनाव आयोग ने सफाई दी। कहा कि इन पैकेज को भेजने वाले रेस्टोरेंट का नाम ही ‘नमो फूड्स’ है। वहीं नमो फूड मामले में गौतमबुद्धनगर के एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि कुछ गलत सूचना फैलाई जा रही है कि कुछ पुलिसकर्मियों को एक राजनीतिक पार्टी से भोजन वितरित किया गया है। यह बिल्कुल गलत है। स्थानीय स्तर पर कुछ खाद्य पैकेट नमो फूड शॉप से खरीदे गए थे, न कि किसी राजनीतिक पार्टी से। कुछ लोग गलत और राजनीति से प्रेरित अफवाहें फैला रहे हैं और किसी विशेष खाद्य आउटलेट से भोजन की खरीद का कोई आधिकारिक आदेश नहीं है।

अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी बीआर तिवारी ने नोएडा में नमो फूड पैकेट बांटे जाने की घटना के संबंध में बयान दिया है। चुनाव अधिकारी का कहना है कि उन्हें मीडिया रिपोर्टों से इस घटना के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि नमो फूड पैकेट एक 10 साल पुरानी दुकान के हैं, जिसका ब्रांड नाम ही 'नमो' है। हालांकि इसे मीडिया में अलग तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Namo Food distribution is polling booth In Noida
भाजपा विधायक के लोगों ने युवक से की मारपीट - फोटो : अमर उजाला

गनौली गांव में वोट डालने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को जमकर पीटा गया। युवक का आरोप है कि भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थकों ने किसी और पार्टी को वोट देने पर उसे पीट दिया। इसके बाद लोग लोनी सिरौली मार्ग पर एकत्रित हुए।

विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Namo Food distribution is polling booth In Noida
इंदिरापुरम में कई मतदाताओं ने दबाया नोटा - फोटो : अमर उजाला

इंदिरापुरम के अहिंसा खंड में वोटरों की खासी भीड़ है। कई वोटरों ने कहा सड़क नहीं बनने के चलते नोटा का बटन दबाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed