फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 in cm yogi dadri rally akhlaq case accused sit in first row muslims away

सीएम योगी की सभा में पहली पंक्ति में बैठे थे इकलाख कांड के आरोपी, बिसाहड़ा के मुस्लिम रहे दूर

Mon, 01 Apr 2019 10:29 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: sapna singla Updated Mon, 01 Apr 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 in cm yogi dadri rally akhlaq case accused sit in first row muslims away
सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला

बिसाहड़ा गांव में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इकलाख की हत्या के बाद की गई कार्रवाई पर पूर्व सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं, मुख्यमंत्री की सभा में इकलाख हत्या के आरोपी अग्रिम पंक्ति में दिखाई दिए।

विज्ञापन


हालांकि आयोजक इकलाख के हत्यारोपियों को सभा में बुलाने से इंकार कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि वह गांव के नाते वहां पहुंचे होंगे। जनसभा अध्यक्ष सुधीर रावल ने कहा कि इकलाख की हत्या के आरोपियों को बुलाया नहीं गया था। अगर वह सभा में आए थे, तो स्वेच्छा से गांव के नाते आए होंगे।
विज्ञापन




बिसाहड़ा के मुस्लिम रहे दूर, दूसरे गांवों के हुए शामिल 
बिसाहड़ा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए आसपास के गांवों के मुस्लिम समुदाय के लोग भी पहुंचे। हालांकि बिसाहड़ा के मुस्लिम परिवार घरों में ही रहे। नाम ना छापने की शर्त पर लोगों ने बताया कि इस सरकार में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के गांव में आने से उन्हें न कोई लाभ है न ही कोई नुकसान है। वहीं योगी की सभा में दादरी क्षेत्र के गांव छौलस के पूर्व प्रधान बहादुर अली, इमरान कुरैशी, बिलाल, सलीम कुरैशी, फरमान, वसीम, अमन कुरैशी,  समीर, आसिफ, सलाउद्दीन, शादिक समेत नूरपुर, कलौंदा और जारचा समेत कई गांवों के लोग चार बसों में भरकर पहुंचे।

छौलस के पूर्व प्रधान बहादुर अली का कहना है कि भाजपा के शासन में देश और प्रदेश में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी धर्म के लोगों को देश के लिए काम करना चाहिए।


दादरी के बिसाहड़ा गांव में जनसभा के दौरान मुस्लिम गली सूनी पड़ी

मोदी-मोदी व योगी-योगी के नारों से गूंजता रहा पंडाल

सीएम के आने पर खुश हुए बिसाहड़ा वासी
दादरी। इकलाख हत्याकांड के बाद प्रदेश, देश और विदेश में सुर्खियों में रहे बिसाहड़ा के निवासी गांव में सीएम की चुनावी जनसभा होने पर खासे खासे खुश नजर आए। ग्रामीण ओम महेश, धर्मेंद्र सिसौदिया, अशोक कुमार, जितेंद्र सिंह, सुनील कुमार का कहना था कि ग्रामीणों ने इकलाख हत्याकांड में पीड़ा झेली थी। उसको भुला नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि सीएम के आने से ग्रामीणों के लिए रोजगार की उम्मीद भी जगी है। 

मोदी-मोदी व योगी-योगी के नारों से गूंजता रहा पंडाल
दादरी। सभास्थल पर युवा लगातार मोदी-मोदी और योगी-योगी के नारे लगा रहे थे। चुनावी सभा में पहुंचने वाले युवा वर्ग की टीम नारों के साथ सभा स्थल पर पहुंच रही थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की सभा में करीब एक घंटा से अधिक संबोधन किया। सीएम योगी के भाषण खत्म होने तक नारे जारी रहे।

जनसभा से पहले कई ने थामा भाजपा का दामन
दादरी। जनसभा से पहले सभास्थल पर सपा और बसपा के बारह से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। सीएम का संबोधन शुरू होने से पहले सेवानिवृत्त प्रशासनिक ऑफिसर एसबी तिवारी, लोकमन प्रधान, ओमकार भाटी, अनिल शर्मा, अनिल कुमार यादव, लोकेश यादव, रामप्रकाश, हरवीर कसाना, महावीर सिंह, जितेंद्र सिंह समेत अन्य भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी व विधायक तेजपाल सिंह नागर ने इन सबके गले में भाजपा का पटका डालकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed