फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली कांग्रेस में क्यों फंसा है इन तीन सीटों पर पेंच, वजह कहीं ये तो नहीं

Fri, 12 Apr 2019 02:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 12 Apr 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 delhi congress confuse on choosing candidates for 3 seats reason is this

दिल्ली में मतदान के लिए आज(12 अप्रैल) से पूरा एक महीना रह गया है और अब भी प्रदेश कांग्रेस सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को लेकर ही मंथन कर रही है। अब जब यह साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं होगा तो सीटों पर प्रत्याशियों का नाम घोषित करने के बजाय कांग्रेस पार्टी अब भी असमंजस की स्थिति में है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि 4 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार तय कर दिया है लेकिन तीन प्रमुख सीटों पर कंफ्यूजन बदस्तूर जारी है। आगे पढ़ें कौन सी हैं वो तीन सीटें और इन पर क्यों प्रत्याशी तय नहीं हो पा रहा है...

lok sabha elections 2019 delhi congress confuse on choosing candidates for 3 seats reason is this

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार पार्टी अब तक पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों का नाम तय नहीं कर पाई है। इसके पीछे सबसे पहली वजह है कई प्रत्याशियों का एक सीट से दावा ठोंकना जो पार्टी के लिए काम मुश्किल कर रहा है। दरअसल दक्षिण दिल्ली सीट पर पूर्व सांसद रमेश कुमार, पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली और पवन खेड़ा के नामों पर चर्चा है। ऐसे में कहना मुश्किल है कि इनमें से किसे टिकट मिलेगा। वहीं कई मीडियो रिपोर्ट्स में ये खबर चल रही है कि इस सीट से पहलवान और ओलंपिक मेडल विजेता सुशील कुमार को भी खड़ा किया जा सकता है। ऐसे में चार उम्मीदवारों में पार्टी किसे चुनती है यह एक बड़ा सवाल है।

lok sabha elections 2019 delhi congress confuse on choosing candidates for 3 seats reason is this
sheila dikshit - फोटो : social media

दूसरा कारण पूर्वी दिल्ली की सीट को लेकर है। दरअसल पूर्वी दिल्ली की सीट पर पार्टी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को लड़ाना चाहती थी। लेकिन संदीप दीक्षित पहले ही चुनाव लड़ने से इंकार कर चुके हैं। ऐसे में पेंच यहां फंस रहा है कि अब शीला दीक्षित ही चुनाव लड़ेंगी या पार्टी को संदीप दीक्षित को राजी करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 delhi congress confuse on choosing candidates for 3 seats reason is this
शीला दीक्षित ने संभाला दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष पद - फोटो : अमर उजाला

सीटों को लेकर इसलिए भी पेंच है कि इन तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी ने अपने सबसे मजबूत दावेदार उतारे हैं ऐसे में पार्टी में दुविधा की स्थिति है कि ऐसा प्रत्याशी ही उतारा जाए जिसे न तो बीजेपी टक्कर दे सके और न ही आम आदमी पार्टी। यही नहीं भाजपा ने भी अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं ऐसे में पार्टी किसी भी ऐसे प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारना चाहती जिसके साथ कोई विवाद हो।

विज्ञापन
lok sabha elections 2019 delhi congress confuse on choosing candidates for 3 seats reason is this
दिल्ली कांग्रेस की बैठक में मौजूद नेता - फोटो : ani

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने चांदनी चौक से पूर्व सांसद कपिल सिब्बल, नई दिल्ली से अजय माकन, उत्तर पूर्वी दिल्ली से जेपी अग्रवाल और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से पूर्व विधायक राजकुमार चौहान पर भरोसा जताया है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed