पीएम मोदी के वीडियो लॉन्च करते ही 'चौकीदार' बने तेजिंदर बग्गा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन मुद्दों को हथियार बनाकर कांग्रेस पार्टी व उनके अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाती रही है आज भाजपा की तरफ से उसकी काट निकालने की कोशिश के तहत एक मुहिम शुरू की गई। इसका आंदोलन को नाम दिया गया है मैं भी चौकीदार। इसी आंदोलन के तहत सोशल मीडिया पर खुद को चौकीदार बनाने की होड़ लग गई जिसमें भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा भी शामिल हो गए।
तेजिंदर बग्गा ने इस आंदोलन में शामिल होते हुए ट्विटर अकाउंट पर अपना नाम ही बदल डाला। अब उन्होंने ट्विटर पर अपना नाम चौकीदार तेजिंदर बग्गा कर लिया है। उन्होंने अपना नाम बदलते हुए ट्वीट किया कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और #मैंभीचौकीदार आंदोलन को समर्थन देने के लिए अपना ट्विटर पर नाम बदल रहा हूं। क्या आप भी ऐसा करेंगे?
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल सौदे को लेकर पीएम मोदी पर लगातार प्रत्यक्ष हमले करते रहे हैं। उनका दावा है कि पीएम मोदी ने खुद अनिल अंबानी को राफेल डील में लाभ पहुंचाया। पीएम मोदी 2014 में चुनाव प्रचार के दौरान कहा करते थे कि आप मुझे देश का चौकीदार बनाइए मैं भ्रष्टाचार खत्म करूंगा।
I changed my Twitter name to support PM @narendramodi & #MainBhiChowkidar
Movement. Will you Change too ? pic.twitter.com/YwM0d0sSFX — Chowkidar Tajinder Bagga (@TajinderBagga) March 16, 2019
कांग्रेस के इसी हमले का काट ढूंढने के प्रयास में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने देश की जनता को चौकीदार बताया। उन्होंने इसमें कहा है कि सिर्फ मैं ही नहीं वो सब चौकीदार हैं जो भ्रष्टाचार, गंदगी, बेईमानी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री के इस वीडियो जारी करते ही सुबह से ही सोशल मीडिया पर #MainBhiChowkidar आंदोलन ट्रेंड में है। हर कोई अपने आप को देश का चौकीदार बनाने में लगा हुआ है। इसी मुहिम को समर्थन देने के लिए सिर्फ तेजिंदर बग्गा ही नहीं कई समर्थकों ने अपने ट्विटर अकाउंट के नाम बदलकर उसमें चौकीदार जोड़ लिया है।
@TajinderBagga Thanks for enriching the #MainBhiChowkidar movement with your participation. Sharing a message for you: pic.twitter.com/VAa3uZRant
— Narendra Modi (@narendramodi) March 16, 2019
तुमने कहा विकास पागल है,
— Chowkidar Harshal Purohit (@iPurohitHarshal) March 16, 2019
जनता ने कहा मैं विकास हूं,
तुमने कहा चौकीदार चोर है,
आज पूरे देश की जनता कह रही है #MaiBhiChowkidar हूँ।@narendramodi pic.twitter.com/DWSqiT0Aka