उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि तीनों दल अलग-अलग हैं लेकिन इनके दिल एक हैं। पांच साल बाद प्रियंका गांधी यूपी में पिकनिक मनाने आती हैं। फिर गायब हो जाती हैं। इस बार भी वे परिवार को लेकर पिकनिक मनाने आई हैं। उप मुख्यमंत्री लखीमपुर खीरी स्थित मौजी नसीरुद्दीन भवन मैदान में धौरहरा से प्रत्याशी और सांसद रेखा अरुण वर्मा की चुनाव प्रचार सभा को संबोधित कर रहे थे।
2 of 5
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा (File)
- फोटो : amar ujala
डिप्टी सीएम ने कहा कि निर्णायक लड़ाई का वक्त आ गया है। एक तरफ राष्ट्रवादी विचारधारा है तो दूसरी तरफ महामिलावटी विचारधारा है। कहा कि मोदी जी आंख तरेर दें तो दुश्मन कांप जाते हैं, जबकि राहुल संसद में आंख मारते हैं। डिप्टी सीएम ने सभी विपक्षी दलों सपा, बसपा, कांग्रेस, भाकपा, माकपा को घेरते हुए कहा कि इनके चुनाव चिह्न भले ही अलग-अलग हैं, लेकिन सभी दलों के नेताओं का मकसद एक है लूटो खाओ।
3 of 5
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (File)
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान विदेशी पत्रकारों के जरिए भारत की छवि धूमिल की गई, लेकिन मोदी सरकार आने के बाद छवि बदली। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया की गूंज हर तरफ है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख काफी मजबूत हुई है। डॉ. शर्मा ने विपक्षियों पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि सपा, बसपा, क्रांग्रेस देश को बांटना और लूटना चाहती हैं। ये सभी देश के लिए नकारात्मक ऊर्जा हैं।
प्रधानमंत्री मोदी देश को विश्वस्तर पर जहां अलग पहचान दिलाने के लिए प्रयत्नशील हैं तो वहीं विपक्षी उन्हें रोकने के लिए एकजुट हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि जिस तरह से नवरात्र के बाद घर की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने के लिए हवन किया जाता है, उसी तरह के लिए नकारात्मक ऊर्जा बनी विपक्षियों पार्टियों की लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुतियां डालकर स्वाहा कर दें।
5 of 5
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रत्याशी से किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है। वह आपके यहां किन्ही कारणोंवश नहीं पहुंच पाए, लेकिन अब मतभेद भुलाकर मतदान करें। उन्होंने मोदी को फिर से पीएम बनाने का आह्वान किया है और लोगों से हाथ उठवाकर समर्थन मांगा।