फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज से सरकारी दुकानों पर ही मिलेगी शराब: आपूर्ति सामान्य होने में लगेगा एक हफ्ता, जानें ऑफर मिलेगा या नहीं

Thu, 01 Sep 2022 08:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 01 Sep 2022 08:50 AM IST
विज्ञापन
Delhi Liquor Policy U Turn Govt Vends To Replace Private Liquor Shops From Today News in Hindi
दिल्ली स्थित खान मार्केट में शराब की दुकान के बाहर बड़ी संख्या में एकत्र लोग - फोटो : ANI-फाइल फोटो

राजधानी में बृहस्पतिवार से आबकारी नीति में बदलाव के बाद अब शराब की बिक्री सिर्फ सरकारी दुकानों में होगी। निजी दुकानें बंद हो चुकी हैं और इसकी जगह दिल्ली सरकार की 300 से अधिक दुकानें ही खुलेंगी। अधिकारियों का कहना है कि पुरानी व्यवस्था बहाल करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुरुआती एक सप्ताह में आपूर्ति सामान्य होने तक इंतजार नहीं कर पाने वाले बेसब्र ग्राहकों की बुधवार शाम निजी दुकानों पर भीड़ लगी रही।

Delhi Liquor Policy U Turn Govt Vends To Replace Private Liquor Shops From Today News in Hindi
शराब के ठेके के बाहर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि आबकारी नीति 2021-22 की जगह पुरानी व्यवस्था बहाल होने से फिलहाल संचालित हो रहे करीब 250 निजी शराब विक्रेताओं के ठेकों की जगह 300 से अधिक सरकारी विक्रय केंद्र ले लेंगे। निजी दुकानों को जारी इस नीति के तहत जारी लाइसेंस वापस ले लिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगले हफ्ते से सरकारी दुकानों पर शराब की आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है।  

Delhi Liquor Policy U Turn Govt Vends To Replace Private Liquor Shops From Today News in Hindi
शराब का ठेका - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल एप से मिलेगी दुकानों की जानकारी
मोबाइल एप एमआबकारीदिल्ली को सितंबर में लागू कर दिया जाएगा। इससे ग्राहकों को अपने नजदीकी दुकानें, दुकान का समय सहित तमाम जानकारियां मिलेंगी। दिल्ली में कई सरकारी ठेके मॉल और मेट्रो स्टेशनों के नजदीक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Liquor Policy U Turn Govt Vends To Replace Private Liquor Shops From Today News in Hindi
शराब देता दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली सरकार के उपक्रम डीटीटीडीसी, डीएसएसआईडीसी, डीएससीएससी और डीसीसीडब्ल्यूएस की 700 से अधिक शराब की दुकानें खोलने का लक्ष्य दिया गया है।

विज्ञापन
Delhi Liquor Policy U Turn Govt Vends To Replace Private Liquor Shops From Today News in Hindi
शराब ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

नहीं मिलेगा ऑफर का फायदा
निजी दुकानें खुलने से पिछले कुछ महीनों में नई आबकारी नीति के तहत दुकानदारों की तरफ से बाय वन गेट वन फ्री जैसे ऑफर का लाभ नहीं मिल सकेगा। निजी दुकानों के बंद होने से इस तरह के ऑफर नहीं मिलेंगे और इसका असर शराब की बिक्री पर भी पड़ने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed