राजधानी में बुधवार का मौसम उमस भरी गर्मी वाला रहा। दिनभर धूप व उमस से लोग बेहाल रहे। विभाग का पूर्वानुमान है कि पूरे सप्ताह मौसम साफ रहने के साथ गर्मी व उमस का सितम जारी रहेगा। ऐसे में पूरा सप्ताह बारिश से राहत के संकेत नहीं हैं।
Delhi Weather: दिनभर उमस भरी गर्मी से रहा बुरा हाल, पूरे हफ्ता जारी रहेगा सितम; कई सालों बाद अगस्त में हुआ ऐसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में सामान्य से चार अधिक 38 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 48 से 85 फीसदी रहा। नमी का स्तर अधिक रहने की वजह से उमस से लोगों का बुरा हाल रहा।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस वर्ष अगस्त में करीब 41 मिमी बारिश हुई है, जबकि आमतौर पर 247.7 मिमी बारिश होती है। ऐसे में अगस्त में पश्चिमी विक्षोभ की असक्रियता की वजह से 80 फीसदी से अधिक की कमी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बीते वर्षों बहुत कम ही ऐसा हुआ है, जब अगस्त में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। अगस्त में कुल 10 दिन बारिश रिकॉर्ड की गई। इसमें भी शुरुआत के तीन दिन हल्की बारिश हुई व बाकी दिन रिमझिम फुहारें रहीं।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। पूरे सप्ताह कमोबेश इसी तरह की स्थिति रहेगी।
न्यूनतम तापमान- 27 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 6:43 बजे
सूर्योदय का समय: 6:00 बजे
-दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हवा में नमी का स्तर अधिक रहेगा। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी।