फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संसद कूच से पहले सफाई कर्मियों को खदेड़ा, पत्थर बरसाए तो पुलिस ने भांजी लाठियां

Mon, 08 Oct 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
Lathi charge on EDMC worker protest in jantar mantar delhi
edmc workers strike - फोटो : जी पाल

पिछले 27 दिनों से मांगों को लेकर केंद्र, दिल्ली सरकार व नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों पर संसद कूच से पहले ही पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। बताया जा रहा है कि  कुछ कर्मचारियों ने पुलिस व अन्य सुरक्षा बल के जवानों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने लाठीजार्च कर सभी को खदेड़ना शुरू किया। 

Lathi charge on EDMC worker protest in jantar mantar delhi
edmc workers strike - फोटो : जी पाल

लाठीचार्ज की चपेट में कई महिलाकर्मी भी आ गईं। उधर, हड़ताली कर्मचारियों ने दूसरे गुट पर आरोप लगाया कि उन लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंक कर पुलिस का उकसाया, ताकि हड़ताल को कमजोर किया जा सके। पुलिस के अनुसार सफाई कर्मियों के पत्थरबाजी में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि एक भी सफाई कर्मी घायल नहीं हुआ। 

Lathi charge on EDMC worker protest in jantar mantar delhi
edmc workers strike - फोटो : जी पाल

उधर, यूनियन ने सफाई कर्मियों की बेरहमी से की गई पिटाई की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस की लाठीचार्ज में कई कर्मी घायल हुए हैं। यूनियन के पदाधिकारी ने कहा कि वे भी अब जवाबी कार्रवाई के तहत आपराधिक मामले दर्ज करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lathi charge on EDMC worker protest in jantar mantar delhi
edmc workers strike - फोटो : जी पाल

दरअसल, बकाया वेतन, नियत समय पर वेतन भुगतान, कर्मियों को पक्का करने सहित अन्य मांगों को लेकर एमसीडी के सफाई कर्मी पिछले 27 दिनों से हड़ताल पर हैं। लेकिन अब तक किसी ने मांगों पर सुनवाई नहीं की गई, नतीजतन हड़ताल के कारण राष्ट्रीय राजधानी की सफाई व्यवस्था दिनोंदिन खराब हो रही है।

विज्ञापन
Lathi charge on EDMC worker protest in jantar mantar delhi
edmc workers strike - फोटो : जी पाल

सोमवार सुबह से ही पूर्वी दिल्ली समेत दक्षिणी और उत्तरी दिल्ली नगर निगमों के कर्मी जंतर मंतर पर इकट्ठा होने लगे। ऐहतियातन पुलिस ने पहले ही बैरिकेड लगाए हुए थे। यूनियन के पदाधिकारियों के संबोधन के दौरान अचानक पुलिस बैरिकेड तोड़ने का प्रयास करते हुए पुलिस की तरफ पत्थर फेंका गया। जवाबी कार्रवाई (लाठीचार्ज) में सफाई कर्मियों को चोटें आईं और कुछ जख्मी भी हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed