फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुणाल हत्याकांड: त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग की वजह से हुई कुणाल की हत्या, एक ही लड़की प्यार ने ले ली जान

Thu, 03 Jun 2021 06:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 03 Jun 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
Kunal murder case madangir love triangle reason behind kunal murder
सीसीटीवी में कैद कुणाल की हत्या की वारदात - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण दिल्ली के मदनगीर इलाके में पिता के जन्मदिन पर एक बेटा सरप्राइज गिफ्ट देने के लिए केक लेने घर से निकला, लेकिन रास्ते में चार लड़कों ने बहुत बेरहमी से युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त कुणाल सांवरिया (19) के रूप में हुई है। आरोपियों ने बीच सड़क पर कुणाल पर ड्रैगन चाकू से दर्जन भर से अधिक वार किए। इस बीच भीड़ तमाशबीन रही। अंबेडकर नगर इलाके के मदनगीर में मंगलवार रात हुए कुणाल सांवरिया हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को दक्षिण जिला पुलिस और मुख्य आरोपी समेत बाकी दो आरोपियों को क्राइम क्रांच ने गिरफ्तार किया है। पकड़े सभी आरोपी 18 और 19 साल के बीच के हैं। इनकी पहचान मुख्य आरोपी गौरव उर्फ दीपक, रूप उर्फ भोला, समीर उर्फ पोपड और सोहिल उर्फ साहिल के रूप में हुई है।

Kunal murder case madangir love triangle reason behind kunal murder
गुलाबी टी शर्ट में रोती हुई कुणाल की बहन - फोटो : अमर उजाला

दरअसल कुणाल और आरोपी गौरव एक ही लड़की से प्यार करते करते थे। अपने रास्ते से हटाने के लिए गौरव ने दोस्तों के साथ मिलकर कुणाल की हत्या कर दी। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त् अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि हत्याकांड के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के अलावा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों के नामों का खुलासा हुआ।

Kunal murder case madangir love triangle reason behind kunal murder
पीली शर्ट में कुणाल के पिता - फोटो : अमर उजाला

दो लड़कों समीर और सोहिल को अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि मुख्य आरोपी गौरव व उसके दोस्त रूप उर्फ भोला को क्राइम ब्रांच ने इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kunal murder case madangir love triangle reason behind kunal murder
बिलखते कुणाल के परिजन - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि गौरव ने कुणाल को कई बार समझाया था कि वह उस लड़की से दूर रहे। लेकिन वह नहीं मान रहा था। उसकी हत्या करने के लिए आरोपियों ने कुछ दिनों पूर्व फ्लिपकार्ट से दो ड्रैगन चाकू का ऑर्डर किया। इसके बाद मंगलवार को उन चाकू की मदद से वारदात को अंजाम दे दिया गया। पुलिस चाकू बरामद करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Kunal murder case madangir love triangle reason behind kunal murder
कुणाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों ने उसके सिर, गर्दन, सीने, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में दर्जनभर से अधिक चाकू मारे। इस दौरान भीड़ तमाशबीन रही। वारदात के बाद लोगों ने परिवार को मामले की सूचना दी। खबर मिलते ही भाई रवि स्कूटी लेकर मौके पर पहुंचा। एक अन्य युवक की मदद से स्कूटी पर बिठाकर मैक्स अस्पताल पहुंचा, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि 9.30 बजे उनकी टीम को सूचना मिली थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया, हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed