केजरीवाल के कांग्रेस प्रेम पर भड़के कुमार विश्वास, सीएम को कहा - 'ओछा और बौना'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी जिस तरह से कांग्रेस गठबंधन करने के लिए अपनी बेचैनी दिखा रही है, वह आप नेता कुमार विश्वास को नागवार गुजरी है। बीती रात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस से गठबंधन को लेकर कहा था कि वह मना-मना कर थक गए हैं लेकिन कांग्रेस नहीं मान रही। केजरीवाल के इसी बयान पर आज कुमार विश्वास ने मुख्यमंत्री को 'असुरक्षित बौना' तक कह दिया है।
कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर तगड़ा गुस्सा जताया है। उन्होंने लिखा, 'कार्यकर्ताओं के ख़ून-पसीने,साथियों के निस्वार्थ श्रम व करोड़ों लोगों की दुआओं ने 70 में 67 सीट दिलाईं लेकिन एक आत्ममुग्ध,असुरक्षित बौने के ओछेपन ने उसी जनादेश को इस गिरावट तक ला दिया कि जिनकी सीट ज़ीरो की आज उन्हीं के सामने गिड़गिड़ा रहा है। सबके भरोसे की पीठ में छुरा घोंपने का फल।'
कार्यकर्ताओं के ख़ून-पसीने,साथियों के निस्वार्थ श्रम व करोड़ों लोगों की दुआओं ने 70 में 67 सीट दिलाईं लेकिन एक आत्ममुग्ध,असुरक्षित बौने के ओछेपन ने उसी जनादेश को इस गिरावट तक ला दिया कि जिनकी सीट ज़ीरो की आज उन्हीं के सामने गिड़गिड़ा रहा है.सबके भरोसे की पीठ में छुरा घोंपने का फल
विज्ञापन विज्ञापन— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) February 21, 2019
इसी के साथ कुमार विश्वास ने केजरीवाल का 2013 का एक ट्वीट रीट्वीट कर सीएम को उनकी ही बात याद दिलाई। 2013 के इस ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा था, 'किसी भी परिस्थिति में भाजपा या कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं होगा।'
No alliance wid either BJP or congress under any circumstances.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 28, 2013