सबरीना ने अपनी बहन जेसिका लाल के कातिल सिद्धार्थ वशिष्ठ जो मनु शर्मा के नाम से से भी जाना जाता है को माफ कर दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन दिनों मनु शर्मा क्या कर रहे हैं..
तिहाड़ जेल में सजा काट रहे मनु शर्मा को तीन महीने पहले अच्छे व्यवहार के लिए ओपन जेल में भेज दिया गया है। यहां मनु शर्मा को काम करने के लिए जेल से बाहर जाने की आजादी है। वह सुबह के 8 बजे जेल से बाहर जा सकता है और शाम को 6 बजे के बाद उसको वापस जेल आना पड़ता है।
बता दें कि तिहाड़ जेल में 15,000 कैदियों के रहने की जगह है। वहां दो तरह की सुविधाए हैं। सेमी-ओपन और ओपन जेल सुविधा। जो लोग सेमी-ओपन जेल में रहते हैं उनको जेल के अंदर रह कर नौकरी करने की आजादी होती है लेकिन दो लोग ओपन जेल में होते हैं वह बाहर जा कर नौकरी कर सकते हैं लेकिन शहर छोड़ कर नहीं जा करते।
मनु शर्मा के साथ-साथ 5 लोगों को भी ये सुविधा दी जा रही है। मनु शर्मा के साथ जो कैदी रह रहे हैं उन लोगों ने 12 साल जेल में बिताए हैं उसके बाद उनके अच्छे व्यवहार के कारण उनको 2 साल के लिए ओपन और सेमी-ओपन जेल में रखा गया है।
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट की मानें तो मनु शर्मा एक एनजीओ में काम करता है जिसका नाम सिद्धार्थ वशिष्ठ फाउंडेशन (एसवीएफ) है। यह एनजीओ कैदियों और उनके बच्चों पुनर्वास के लिए काम करता है। यह एनजीओ जनकपुरी में स्थित है इस एनजीओ के कर्मी ने बताया है कि मनु शर्मा हफ्ते में 2-3 दिन आते हैं और बाकी के दिनों में वह अलग-अलग जेलों में कैदियों से मिलने जाते हैं।