कटरीना के लिए 18 दिन तक मुंबई में भटकता रहा 14 साल का कैफ
बॉलीवुड अदाकारा कटरीना से मिलने की चाहत में इलाहाबाद के मियाकापुरा गांव का कैफ (14) मुंबई पहुंच गया। रास्ता भटक गया तो पुलिस ने पकड़ा और शेल्टर होम में भेज दिया। कटरीना तो नहीं मिली, लेकिन कैफ परिजनों से 18 दिन तक जुदा रहा। परिजन उसकी तलाश में भटकते रहे।
कटरीना के लिए 18 दिन तक मुंबई में भटकता रहा 14 साल का कैफ
ऑपरेशन स्माइल की मुंबई पहुंची टीम ने कैफ को ढूंढा और उसके परिजनों को सूचना दी। इसके अलावा 32 अन्य बच्चों को भी ऑपरेशन स्माइल की टीम ने मुंबई की अलग-अलग जगहों से बरामद किया। शुक्रवार को पुलिस लाइंस में अपने बच्चों को देखकर परिजनों की आंखें छलक आईं।
कटरीना के लिए 18 दिन तक मुंबई में भटकता रहा 14 साल का कैफ
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कैफ की ही तरह हर बच्चे की अलग-अलग कहानी है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन स्माइल अभियान के दौरान आठ दिनों में पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 89 बच्चों को बरामद किया है।
कटरीना के लिए 18 दिन तक मुंबई में भटकता रहा 14 साल का कैफ
मुंबई से बरामद किए गए बच्चे बहराइच का रिजवान, मुरादाबाद का नाविद, मथुरा का हरीश, कन्नई का जयप्रकाश, गोरखपुर का हुसैद्दीन, प्रतापगढ़ का सुधांशु, इलाहाबाद का हनफ, गढ़वाल का संदीप, प्रतापगढ़ का आसिफ, कुर्रा का विजय, फतेहपुर का राहुल, वाराणसी का अजय है।
कटरीना के लिए 18 दिन तक मुंबई में भटकता रहा 14 साल का कैफ
इनके अलावा इलाहाबाद का उमर, जौनपुर का सिकंदर, जौनपुर का धर्मेंद्र, बस्ती का रवि, गाजीपुर का नंदलाल, बहराइच के हबीब, शमशुद्दीन, अख्तर अली, अब्दुल, रामनिवास, प्रदीप, कन्नौज का पंकज, भदोई का रामराज, मिर्जापुर का दीपू, सीतापुर का हाशिम, बांदा का दिनेश, श्रावस्ती का साफी, बाराबंकी का शिवम और झांसी का मोहित है। बरामद बच्चों की उम्र 12 से 17 साल है।