फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC: आसान सवाल का जवाब न दे पाने वाली नोएडा की टीचर को बिग बी ने दिया ये खास नाम

Sat, 31 Aug 2019 05:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 31 Aug 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
kbc 2019 noida teacher deepika sharma gets tiktok queen name from amitabh bachchan
केबीसी-11 में अमिताभ बच्चन के साथ दीपिका शर्मा - फोटो : Facebook

ग्रेटर नोएडा की दीपिका ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में हिस्सा लेकर छह लाख चालीस हजार रुपये जीत लिए। आसान सवाल का जवाब न दे पाने पर अमिताभ बच्चन की डांट खाने वाली दीपिक को बिग बी ने एक खास नाम दिया है। बिग बी ने उनके शौक के चलते ही उन्हें ये नाम दिया। आगे जानें क्या है वो नाम...

kbc 2019 noida teacher deepika sharma gets tiktok queen name from amitabh bachchan
केबीसी में दीपिका शर्मा - फोटो : Facebook

टिकटॉक वीडियो बनाने की शौकीन दीपिका को सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने टिकटॉक क्वीन भी कहकर पुकारा। खास बात यह रही कि शुक्रवार को उन्होंने बिग बी के साथ भी टिकटॉक वीडियो बनाया।  जीटा-1 स्थित ऐस प्लेटिनम सोसायटी में रहने वाली दीपिका बृहस्पतिवार और शुक्रवार को केबीसी में हॉट सीट पर नजर आईं। इस दौरान सोसायटी और शहर के लोगों ने एपीसोड देखा और कई जानने वालों ने व्हाट्सएप और फेसबुक पर बधाई के मैसेज भी किए।

kbc 2019 noida teacher deepika sharma gets tiktok queen name from amitabh bachchan
दीपिका शर्मा (बायें) - फोटो : Facebook

बृहस्पतिवार को हॉट सीट पर उन्होंने पांच सवालों का जवाब देकर दस हजार रुपये जीते थे। जैसे ही फॉस्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में उनका नाम आया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह दौड़ते हुए जाकर अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंच गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 2019 noida teacher deepika sharma gets tiktok queen name from amitabh bachchan
दीपिका शर्मा - फोटो : Facebook

शुक्रवार को केबीसी के किए गए प्रसारण में उन्होंने 20 हजार रुपये के सवाल पर खेलना शुरू किया। उन्होंने कुल 11 प्रश्नों का सही जवाब देकर छह लाख चालीस हजार रुपये जीत लिए। 12 लाख पचास हजार के 12वें प्रश्न के लिए उनसे पूछा गया कि शांति मलिक और अंजू कौन से खेल से संबंधित हैं। इस पर वह असमंजस में फंस गई और उन्होंने आगे न खेलने का फैसला किया।

विज्ञापन
kbc 2019 noida teacher deepika sharma gets tiktok queen name from amitabh bachchan
दीपिका शर्मा - फोटो : Facebook

उन्होंने बताया कि यहां तक पहुंचना एक सपने की तरह था। उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन से मिलने का सपना पूरा हो गया। शो के दौरान दीपिका ने अमिताभ बच्चन से भी कई सवाल पूछे। शो में अमिताभ बच्चन ने दर्शकों से मुखातिब होते हुए कहा कि इस शो में आने वाले लोगों से सवाल पूछते हैं, लेकिन दीपिका के कई सवालों के जवाब देने पड़े। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed