फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanjhawala Case: मामले में आया नया मोड़, हादसे के वक्त 5 नहीं कार में थे केवल 4 लोग

Fri, 06 Jan 2023 10:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 06 Jan 2023 10:02 AM IST
विज्ञापन
Kanjhawala case new twist in four not five persons present in car during accident
वारदात वाली कार में सवार चारों आरोपियों को तीर से दर्शाया गया है जबकि पांचवां लाल घेरे में है - फोटो : वीडियो ग्रैब

देश को दहला कर रख देने वाले कंझावला कांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, इसमें रोजाना कुछ न कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला खुलासा अब हुआ है, जिससे जांच की दिशा बदलने के कयास हैं। वारदात वाले दिन से लेकर 5 जनवरी तक जो पुलिस ये कह रही थी कार में पांच लोग सवार थे, वही पुलिस अब कह रही है कि कार में सिर्फ चार लोग थे। जानिए कौन है वो आरोपी जिसके होने की बात पहले की जा रही थी लेकिन अब पता चला है कि वह हादसे के वक्त कार में था ही नहीं।

Kanjhawala case new twist in four not five persons present in car during accident
Delhi Case - फोटो : अमर उजाला

मामले की शुरुआती जांच में आरोपी बनाए गए पांच लोग पुलिस को लगातार अलग-अलग बयान दे रहे हैं। ऐसे में सही तथ्य धीरे-धीरे कर सामने आ रहे हैं। यही वजह है कि यह बात अब सामने आई है कि वारदात वाली रात कार में सिर्फ चार लोग सवार थे। यह बात एक ताजा सीसीटीवी फुटेज से भी स्पष्ट हो गई है। दरअसल वारदात वाली रात दीपक अपने घर पर ही था उसे बाद में बुलाया गया था।

Kanjhawala case new twist in four not five persons present in car during accident
कंझावला कांड - फोटो : अमर उजाला
जैसा कि पुलिस ने गुरुवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया था वारदात वाली रात कार दीपक नहीं अमित चला रहा था। अमित के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। पूरी घटना जब अमित ने अपने भाई अंकुश को बताई तो उसी ने दीपक को बुलाकर उसके ड्राइविंग करने की बात कहने का सुझाव दिया था। इसके बाद दीपक को घर से बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanjhawala case new twist in four not five persons present in car during accident
लाल घेरे में दिख रहा शख्स पहले से मौके पर था, कार आने के बाद उसमें बैठा - फोटो : अमर उजाला

ताजा सीसीटीवी फुटेज में ड्राइवर को छोड़कर अन्य तीन आरोपी कार से उतरते दिखते हैं। वहीं एक अन्य शख्स जो कार आने से पहले से वहां खड़ा था वह जाकर ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठ जाता है। बताया जा रहा है कि यही व्यक्ति आरोपी दीपक है, जिसके कार चलाने का दावा किया जा रहा था।

विज्ञापन
Kanjhawala case new twist in four not five persons present in car during accident
Delhi case - फोटो : अमर उजाला

कार मालिक आशुतोष ने भी पुलिस को शुरुआती जांच में यही बताया था कि उसके पास से दीपक कार ले गया था, जबकि सच यह था कि उससे अमित कार लेकर गया था और घटना को उसी ने अंजाम दिया। मालूम हो कि कार मालिक आशुतोष को छठा आरोपी बनाया गया है जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आशुतोष की कार लेकर आरोपी गए थे। आशुतोष पर आरोपियों की मदद करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक वारदात के समय कार में केवल 4 आरोपी थे, दीपक घर में था ,लेकिन उसे अमित ने बाद में बुलाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed