फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंझावला केस: मैनेजर का दावा- लड़की और सहेली ने पी रखी थी शराब, दोनों का हुआ झगड़ा, पुरुष दोस्त भी आए थे होटल

Tue, 03 Jan 2023 08:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 03 Jan 2023 08:41 PM IST
विज्ञापन
Kanjhawala Accident News Today hotel manager has claimed that the deceased and her friend had consumed alcohol
Delhi case - फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुरी कांड की जांच में नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। जांच के दौरान पुलिस मृतका के घर आने के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करते हुए रोहिणी के सेक्टर-23 के उस ओयो होटल तक पहुंच गई, जहां से घटना वाली रात मृतका अपनी स्कूटी से घर के लिए निकली थी। होटल में छानबीन करने पर पता चला कि मृतका अपनी सहेली के साथ होटल में पार्टी मनाने आई थी और युवतियों ने ही कमरा बुक किया था। देर रात उनके कुछ पुरुष दोस्त भी मिलने आए थे। इस दौरान दोनों युवतियों में झगड़ा हो गया। दोनों एक दूसरे को गालियां दे रही थीं। मैनेजर ने दूसरे ग्राहकों के परेशान होने की बात कहकर उन्हें होटल से निकाल दिया।



होटल मैनेजर अनिल ने कहा कि दोनों युवतियां शाम साढ़े सात बजे आई थीं और देर रात करीब सवा एक बजे वहां से निकली। शाम से लेकर रात तक दोनों सहेलियां कमरे में रहीं। इसी दौरान देर रात उनसे मिलने के लिए कुछ पुरुष दोस्त आए थे। वह कुछ देर ही अंदर कमरे में रहे। इसी दौरान दोनों सहेलियों के बीच झगड़ा होने लगा और दोनों कमरे से बाहर निकलकर एक दूसरे को गालियां देने लगीं। पुरुष दोस्त उन्हें समझा रहे थे।

Kanjhawala Accident News Today hotel manager has claimed that the deceased and her friend had consumed alcohol
Delhi case - फोटो : अमर उजाला

होटल मैनेजर और कर्मचारियों ने दोनों को होटल में ठहरे ग्राहकों को परेशान होने की बात कहकर उन्हें होटल से बाहर कर दिया। अनिल ने दावा किया कि वह एक माह से होटल में काम कर रहा है, उसने मृतका को पहले भी होटल में कमरा बुक करवाते देखा है। युवती अपने दोस्तों के साथ यहां आती थी। कर्मचारी ने बताया कि उस रात दोनों सहेलियों ने होटल में पार्टी की थी और शराब भी पी थी। होटल से निकाले जाने पर वह एक दूसरे को गाली देते हुए नीचे चली गई।

Kanjhawala Accident News Today hotel manager has claimed that the deceased and her friend had consumed alcohol
Delhi case - फोटो : अमर उजाला

होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस ने जब्त किया है जिसमें दोनों युवतियां बाहर निकलते दिख रही हैं। उसके बाद दोनों एक दूसरे को धक्का देती हुई नजर आ रही हैं। वहां मौजूद कुछ लड़के उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। उसके बाद दोनों स्कूटी पर बैठकर वहां से चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanjhawala Accident News Today hotel manager has claimed that the deceased and her friend had consumed alcohol
Delhi case - फोटो : अमर उजाला

स्कूटी युवती की सहेली चला रही थी। कुछ दूर चलने के बाद युवती ने खुद चलाने के लिए स्कूटी ले ली। किशन विहार में स्कूटी कार से टकरा गई। युवती स्कूटी को संभाल नहीं पाई थी। ऐसे में पीछे बैठी सहेली ने स्कूटी संभालने की कोशिश की थी मगर वह भी स्कूटी को संभाल नहीं पाई और स्कूटी कार से जा टकराई। मृतक युवती की सहेली ने पुलिस को यह बयान दिया।

विज्ञापन
Kanjhawala Accident News Today hotel manager has claimed that the deceased and her friend had consumed alcohol
Delhi case - फोटो : एएनआई

घर जाकर सो गई थी सहेली
युवती की सहेली ने पूछताछ में बताया है कि दुर्घटना के बाद वह डर गई थी। इसके अलावा मौके पर कोई नहीं था। उसे लगा कि किसी ने कुछ देखा तो नहीं है। ऐसे में वह घर चली गई। घर जाकर वह सो गई। अगले दिन जब वह सोकर उठी और उसने टीवी देखा तो उसके होश उड़ गए। सहेली ने बयान दिया है कि डर के चलते उसने पुलिस से संपर्क नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed