फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शपथ समारोह में 'जूनियर केजरीवाल' ने जीता सबका दिल, लोग लेते रहे तस्वीरें

Sun, 16 Feb 2020 06:02 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 16 Feb 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Junior Kejriwal Aavyan Tomar at Ramleela Ground for swearing in ceremony of CM Arvind Kejriwal
जूनियर केजरीवाल - फोटो : रवि बत्रा

अरविंद केजरीवाल ने पुराने मंत्रिमंडल के साथ तीसरी बार दिल्ली की बागडोर थाम ली है। रविवार को रामलीला मैदान में उन्होंने छह मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण की। भारी संख्या में दिल्लीवासी केजरीवाल के समर्थन के लिए रामलीला मैदान में मौजूद थे। इस दौरान एक बार फिर 'जूनियर मफलरमैन' या 'जूनियर केजरीवाल' लोगों का दिल जीतते नजर आए।

Junior Kejriwal Aavyan Tomar at Ramleela Ground for swearing in ceremony of CM Arvind Kejriwal
जूनियर केजरीवाल - फोटो : रवि बत्रा

'जूनियर केजरीवाल' यानी आव्यान रामलीला मैदान में अपने परिवार के साथ केजरीवाल बनकर पहुंचे थे। उन्होंने वहां पहुंचते ही मुख्यमंत्री केजरीवाल की मां के पैर छुए। आव्यान के साथ उनकी मां भी नजर आईं।

Junior Kejriwal Aavyan Tomar at Ramleela Ground for swearing in ceremony of CM Arvind Kejriwal
राघव चड्ढा के साथ आव्यान - फोटो : रवि बत्रा

कार्यक्रम में आव्यान आप नेताओं के भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। राजेंद्र नगर सीट से विधायक राघव चड्ढा आव्यान के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Junior Kejriwal Aavyan Tomar at Ramleela Ground for swearing in ceremony of CM Arvind Kejriwal
संजय सिंह के साथ आव्यान - फोटो : रवि बत्रा
वहीं आप सांसद संजय सिंह ने भी आव्यान को जूनियर केजरीवाल के रूप में देख खूब दुलार किया। संजय सिंह ने आव्यान को गोद में उठाकर उससे बातें भी कीं।
विज्ञापन
Junior Kejriwal Aavyan Tomar at Ramleela Ground for swearing in ceremony of CM Arvind Kejriwal
जूनियर केजरीवाल - फोटो : रवि बत्रा

बता दें कि मतगणना के दिन भी आव्यान तोमर इसी रूप में नजर आए थे, जिसके बाद उनकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसके बाद आम आदमी पार्टी की ओर से आव्यान को शपथ ग्रहण समारोह में विशेष आमंत्रण दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed