दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन जितनी चर्चा मुख्यमंत्री केजरीवाल की हुई उससे ज्यादा लोगों की जुबान पर 'छोटे केजरीवाल' की चर्चा रही। जूनियर केजरीवाल बन कर आए आव्यान तोमर ने लोगों का दिल जीत लिया। दिनभर केजरीवाल के रूप में आव्यान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं। 16 फरवरी को केजरीवाल रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में 'जूनियर मफलरमैन' आव्यान एक बार फिर लोगों का दिल जीतते नजर आएंगे।
केजरीवाल के शपथ ग्रहण में भी नजर आएंगे 'जूनियर मफलरमैन' आव्यान, पार्टी ने दिया विशेष आमंत्रण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 13 Feb 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन