फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JNU: 10 रुपये वाले कमरे के देने होंगे तीन सौ रुपये, पहली बार वसूले जाएंगे सर्विस चार्ज के 1700

Tue, 12 Nov 2019 12:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 12 Nov 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
JNU students protest against fee hike know what are new rules that anger students
जेएनयू छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला/पीटीआई

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में नए हॉस्टल नियमों के तहत हॉस्टल फीस बढ़ोतरी का असर करीब चालीस फीसदी छात्रों पर पड़ेगा। छात्रसंघ का दावा है कि दस रुपये वाले कमरे के नए नियमों के तहत तीन सौ रुपये देने पड़ेंगे। इसके अलावा हॉस्टल नियमों में पहली बार सर्विस चार्ज भी जोड़ा जा रहा है। इसमें 1700 रुपये चुकाने होंगे और मेस सिक्योरिटी राशि 5500 रुपये से बढ़कर 12 हजार रुपये हो जाएगी।

JNU students protest against fee hike know what are new rules that anger students
- फोटो : पीटीआई

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आईषी घोष के मुताबिक, विश्वविद्यालय प्रबंधन सोशल मीडिया के माध्यम से नए हॉस्टल ड्रॉफ्ट को अफवाह करार दे रहा है। जबकि रजिस्ट्रार ने आधिकारिक बयान में कहा कि नए बदलाव भी हो रहे हैं। ड्रेस कोड से अधिक हमें उन चालीस फीसदी छात्रों की पढ़ाई की चिंता है, जिनके अभिभावक पैसे नहीं दे सकते हैं।

JNU students protest against fee hike know what are new rules that anger students
- फोटो : अमर उजाला

छात्रों के पास पैसे होते तो वे जेएनयू नहीं, किसी अन्य संस्थान में दाखिला ले सकते थे।  विश्वविद्यालय प्रशासन ने 3 अक्तूबर को एक सर्कुलर जारी कर नए हॉस्टल नियमों में बदलाव का प्रस्ताव दिया था, जबकि 28 अक्तूबर को गुपचुप तरीके से पास कर दिया। छात्रसंघ समेत आम छात्रों को बिना सूचना इस प्रकार नियम लागू करना कहां का न्याय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
JNU students protest against fee hike know what are new rules that anger students
- फोटो : अमर उजाला

घोष ने कहा कि, हमें बार-बार करदाताओं के पैसे से पढ़ाई करने के ताने दिए जाते हैं। जेएनयू के छात्र इस बात से कभी इंकार नहीं करते हैं कि यहां पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई व रहने का खर्च इस देश के हर नागरिक के सहयोग से चलता है। हम सब हिंदुस्तान के जिम्मेदार नागरिक हैं और देश के विकास में योगदान देना चाहते हैं। हालांकि नए नियम के लागू होने पर गरीब परिवारों के छात्रों का उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना टूट जाएगा।

विज्ञापन
JNU students protest against fee hike know what are new rules that anger students
- फोटो : अमर उजाला

क्या हैं नए हॉस्टल नियम

- सिंगल सिटर रूम का किराया अभी बीस रुपये है। नए नियम में यह छह सौ रुपये प्रति महीना हो जाएगा।
- डबल सिटर रूम का किराया दस से बढ़ाकर तीन सौ रुपये होगा। 
- पहले सर्विस चार्ज या यूटिलिटी चार्ज जैसे कि पानी, बिजली के पैसे नहीं देने होते थे। नए नियम में एज पर एक्चुअल का प्रावधान है, यानी जितना प्रयोग करेंगे, उतना देना होगा। 
- वन टाइम मेस सिक्योरिटी 5500 रुपये थी। इसे 12 हजार कर दिया है। 
- रात साढ़े 11 बजे के बाद हॉस्टल में नो एंट्री होगी। लड़कियां बॉयज हॉस्टल में नहीं जा सकेंगी। 
- नियमों का पालन न करने पर जुर्माने का भी प्रावधान होगा। यह तीन से तीस हजार रुपये तक होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed