फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में कन्हैया-कन्हैया: जन्माष्टमी पर दिखा उत्साह, मंदिरों में रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़, देखें Photo

Tue, 27 Aug 2024 09:19 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 27 Aug 2024 09:19 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2024 Enthusiasm on Shri Krishna Janmashtami in Delhi see photo
पंजाबी बाग में इस्कान मंदिर - फोटो : जी पाल
राजधानी दिल्ली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूरी श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पूरा दिन मंदिर नंद के आनंद भयो, यसोदा नंदन की जय, माखन चोर की जय, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, बोलो बांके बिहारी लाल की आदि जयघोष से गूंजते रहे। दिल्ली के पंजाबी बाग में इस्कान मंदिर कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर श्रद्धालु पूजा अर्चना करते।
Janmashtami 2024 Enthusiasm on Shri Krishna Janmashtami in Delhi see photo
श्री कृष्ण की पूर्ति के साथ श्रद्धालु सेल्फी लेते। - फोटो : जी पाल
दिल्ली के बिरला मंदिर में जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर श्री कृष्ण की पूर्ति के साथ श्रद्धालु सेल्फी लेते। मंदिरों में सजी झांकियों, नृत्य व भजन मंडलियों ने माहौल को पूरी तरह से श्रीकृष्णमय बनाए रखा। लक्ष्मी नारायण मंदिर और इस्कॉन मंदिरों में भव्य सजावट की गई। इन मंदिरों में रंग-बिरंगे फूल, दीपक और तोरण द्वार सजाए गए। वहीं झांकियों में भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की झलक देखने को मिली।
Janmashtami 2024 Enthusiasm on Shri Krishna Janmashtami in Delhi see photo
श्री कृष्ण की पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : जी पाल
राजधानी के तमाम छोटे-बड़े मंदिरों में सुबह पांच बजे पहली आरती के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की शुरुआत हुई। सुबह की आरती में शामिल हर भक्त झूमने से स्वयं काो नहीं रोक सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2024 Enthusiasm on Shri Krishna Janmashtami in Delhi see photo
बिरला मंदिर में श्रद्धालु। - फोटो : जी पाल
दिल्ली के बिरला मंदिर में जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर श्रद्धालु श्री कृष्ण पूजा-अर्चना करते। इसके बाद पूजा अर्चना और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने का सिलसिला शुरू हुआ और आधी रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लक्ष्मी नारायण मंदिर में नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने भी पूजा अर्चना की। यहां सबसे अधिक श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन
Janmashtami 2024 Enthusiasm on Shri Krishna Janmashtami in Delhi see photo
बिरला मंदिर में जन्माष्टमी पर्व - फोटो : जी पाल
इसी तरह इस्कॉन टैंपल (ईस्ट ऑफ कैलाश, पंजाबी बाग, रोहिणी और द्वारका) में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इन मंदिरों में विदेशी श्रद्धालुओं ने भी पूजा अर्चना की। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का जयघोष गूंजता रहा और भगवान श्रीकृष्ण को झूला झूलाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। बच्चे भी झूला झूलाने में पीछे नहीं रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed