फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहांगीरपुरी बवाल में सनसनीखेज खुलासा : सोनू चिकना ने उगला सच, बताया- एक दिन पहले ही हो गई थी उपद्रव की तैयारी

Wed, 20 Apr 2022 04:47 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 20 Apr 2022 04:47 AM IST
विज्ञापन
Jahangirpuri violence disclosure Sonu Chikna revealed truth told  conspiracy of Aslam Salim and Ansar
जहांगीरपुरी बवाल - फोटो : अमर उजाला

जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा के दौरान गड़बड़ी फैलाने की साजिश पहले ही रची जा चुकी थी। यात्रा के एक दिन पहले इसके पूरे इंतजाम किए गए थे। इस बात का खुलासा आरोपी सोनू चिकना उर्फ इमाम उर्फ यूनुस ने किया है। इस खुलासे की गवाही मौके से मिले एक दिन पहले के सीसीटीवी फुटेज भी दे रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में सोनू से अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया है कि हनुमान जयंती के दिन कुशल चौक के पास फायरिंग की थी। पुलिस ने सोनू के कब्जे से पिस्टल बरामद कर ली गई है। आरोपी ने बताया कि उसने पिस्टल को काफी पहले अपने एक परिचित से लिया था और घर में रख रखा था।

Jahangirpuri violence disclosure Sonu Chikna revealed truth told  conspiracy of Aslam Salim and Ansar
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोनू पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। वह मूलत: हल्दिया पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह आठ भाई और तीन बहन हैं। हिंसा के मामले में उसका भाई सलीम गिरफ्तार हो चुका है और उस पर लूट और हत्या का प्रयास का मामला है।

Jahangirpuri violence disclosure Sonu Chikna revealed truth told  conspiracy of Aslam Salim and Ansar
जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार - फोटो : अमर उजाला

17 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें 28 साल का सोनू नीले कुर्ते में गोली चलाता हुआ दिख रहा था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व दिन में पुलिस ने सोनू के घर पर दबिश दी थी। जहां उसके परिवार वालों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। पथराव में निरीक्षक सतेंद्र खारी घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में उसकी एक महिला रिश्तेदार सलमा को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jahangirpuri violence disclosure Sonu Chikna revealed truth told  conspiracy of Aslam Salim and Ansar
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला

सोनू ने पूछताछ में बताया कि उसे एक दिन पहले ही शोभा यात्रा में गड़बड़ी किए जाने की जानकारी मिली। उसने बताया कि काफी दिनों से अंसार, सलीम और असलम इसकी तैयारी कर रहे थे। हर साल इस इलाके में शोभा यात्रा निकाली जाती है।

विज्ञापन
Jahangirpuri violence disclosure Sonu Chikna revealed truth told  conspiracy of Aslam Salim and Ansar
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों ने इस बार गड़बड़ी फैलाने की साजिश रची। इस बीच पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है। जिसमें घटना के एक दिन पहले देर रात दो बजे कुछ युवक लाठी डंडे का इंतजाम करते हुए देखे जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed