फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साले की संगत न भायी: IPL में सट्टा खेलता था इसरार, गंवा चुका था करोड़ों; बेटों को छोड़ बेटियों को ही इसलिए मारी गोली

Sat, 16 Jul 2022 08:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 16 Jul 2022 08:37 PM IST
विज्ञापन
jafrabad incident israr used to play betting in ipl matches he lost crores rupees
इसरार, पत्नी फरहीन व दो बेटियां यशफिका और इनाया - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने के बाद कारोबारी इसरार ने अपने मोबाइल से खुद के सात वीडियो बनाए थे। वीडियो के आधार पर पता चलता है कि करीब 6.30 बजे इसरार ने अपनी पत्नी बेटियों की हत्या कर दी। इसके बाद 30 सेकंड से लेकर एक मिनट तक के सभी वीडियो बनाए। इन वीडियो में इसरार काफी परेशान दिख रहा है। वह बेटियों की हत्या करने पर कहता है कि बेटे तो किसी तरह पल जाएंगे, लेकिन बेटियों का क्या होगा। इसलिए उसने बेटों को छोड़कर बेटियों की हत्या कर दी। वीडियो में परिवार को खत्म करने पर इसरार काफी दुख भी जता रहा है। सभी वीडियो में वह पुलिस, माता-पिता और बेटों के लिए संदेश दे रहा है। बाद में इसरार ने परिवार को खत्म करने पर दुख जताते हुए खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल जाफराबाद थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को इसरार के एक साले को थाने बुलाकर पूछताछ की।


 

jafrabad incident israr used to play betting in ipl matches he lost crores rupees
इसरार, पत्नी फरहीन व दो बेटियां यशफिका और इनाया - फोटो : अमर उजाला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इसरार के मोबाइल से बरामद हुआ सबसे पहले वीडियो 6.44 मिनट पर शूट किया गया। इसमें वह बेटियों और पत्नी की हत्या करने की बात करने के अलावा खुद पर करोड़ों का कर्जा होने का खुलासा कर रहा है। वह कहता है कि रुपये न चुका पाने की वजह से वह परेशान है। वह आगे बताता है कि वह आईपीएल मैचों में सट्टा खेलता था, जिसमें उसे करोड़ों का नुकसान हुआ है। उसके साले ने ही उसे सट्टे की लत लगवाई थी। पुरानी दिल्ली के कूचा रहमान में रहने वाला साला किसी दीपक नामक युवक के पास सट्टे की रकम लगवाता था। 

jafrabad incident israr used to play betting in ipl matches he lost crores rupees
इसरार व पत्नी फरहीन - फोटो : अमर उजाला

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि 2018 में भारत आने से पूर्व सऊदी अरब में रहने के दौरान ही इसरार ने आईपीएल मैचों में सट्टा लगाना शुरू कर दिया था। भारत में आने के बाद भी उसका सट्टा खेलने का शौक जारी रहा। उसे लगातार भारी नुकसान होता रहा। उसने मुंबई और दिल्ली में जींस का कारोबार किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
jafrabad incident israr used to play betting in ipl matches he lost crores rupees
घटनास्थल पर मौजूद परिजन रोते बिलखते - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद कोविड ने उसकी कमर और तोड़ दी। उस पर करीब नौ करोड़ का कर्जा हो गया। लगातार लोग अपने रुपये मांगने लगे तो इसरार पर दबाव बढ़ने लगा। चार माह पूर्व इसरार ने अपने हाथ की नस काटकर खुद की जान देने की कोशिश की, लेकिन समय पर परिवार ने देख लिया और उसकी जान बचा ली। तब से लगातार इसरार दबाव में चल रहा था। इसी माह इसरार ने मुंबई, यमुना विहार और ब्रह्मपुरी में अपनी तीन प्रॉपर्टी को बेच दिया था। लेकिन वह इसके बाद भी कर्जा नहीं चुका पा रहा था। 

विज्ञापन
jafrabad incident israr used to play betting in ipl matches he lost crores rupees
यशफिका और इनाया - फोटो : अमर उजाला

पुलिस इसरार के साले से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि कोई इसरार को रुपये वापस लेने के लिए धमकी दे रहा हो। या फिर उस पर किसी और तरह से दबाव बनाया जा रहा हो। बता दें कि जाफराबाद इलाके में जींस कारोबारी इसरार (40) ने अपनी पत्नी फरहीन (38), दो बेटिया यशफिका (13) और इनाया (9) को नशीला पदार्थ देकर उनको बेहोश किया। बाद में उनके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने खुद की कनपटी पर भी गोली मार दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed