लैंडर विक्रम पर पुलिस के ट्वीट के बाद ISRO को मिली सलाह, रॉकेट में बारूद भर पाकिस्तान पर ठोक दो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Dear Vikram,
— Nagpur City Police (@NagpurPolice) September 9, 2019
Please respond 🙏🏻.
We are not going to challan you for breaking the signals!#VikramLanderFound#ISROSpotsVikram @isro#NagpurPolice
गौरतलब है कि इसरो वैज्ञानिकों का कहना है कि लैंडर विक्रम एक तरफ झुका दिखाई दे रहा है, ऐसे में कम्युनिकेशन लिंक वापस जोड़ने के लिए यह बेहद जरूरी है कि लैंडर का ऐंटीना ऑर्बिटर या ग्राउंड स्टेशन की दिशा में हो। हमने इससे पहले जियोस्टेशनरी ऑर्बिट में गुम हो चुके स्पेस क्रॉफ्ट का पता लगाया है लेकिन यह उससे काफी अलग है।
एक यूजर ने नागपुर पुलिस के इस ट्वीट पर ये मजेदार रिएक्शन दिया- वैसे तो हमारा विक्रम सबसे समझदार है। लेकिन मामा के घर जाते ही बिगड़ गया। घर वालों से बात ही नहीं कर रहा है नटखट #VikramLanderFound
Vaise to hamara Vikram sabse samajhdar hai. Lekin mama ke Ghar jate hi bigad Gaya. Ghar valo se baat hi nahi Kar rha hai natkhat #VikramLanderFound
— Pratikshita Mishra (@Megha18july) September 9, 2019
मालूम हो कि इसरो के एक अधिकारी ने कहा कि जब तक लैंडर में सबकुछ सही नहीं होगा, दोबारा संपर्क स्थापित करना बहुत मुश्किल है। संभावनाएं कम हैं। अगर सॉफ्ट लैंडिंग हुई हो और सभी प्रणालियां काम कर रही हों, तभी संपर्क स्थापित किया जा सकता है। फिलहाल उम्मीद कम है। इसरो अध्यक्ष के सिवन ने शनिवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी लैंडर से संपर्क साधने की 14 दिन तक कोशिश करेगी। उन्होंने रविवार को लैंडर की तस्वीर मिलने के बाद यह बात एक बार फिर दोहराई।
एक यूजर ने ट्वीट किया-
Udhar Vikram Sarabhai be like...Chote kam se kam mere naam ka toh lihaaj kar le .
— K.S.S (@kr_shaurabh) September 9, 2019
चंद्रमा पर लैंडिंग के दौरान सतह से केवल 2.1 किमी ऊपर लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया था। जिससे वह रास्ता भटककर अपने निर्धारित जगह से लगभग 500 मीटर की दूरी पर चंद्रमा की सतह से टकरा गया था। जिसके बाद चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने रविवार को लैंडर विक्रम की थर्मल इमेज इसरो को भेजी थी। अगर विक्रम से संपर्क स्थापित हो जाता है तो प्रज्ञान दोबारा अपने पैरों पर खड़ा हो जाएगा। इसके लिए इसरो टीम इसरो टेलिमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (ISTRAC) में लगातार काम कर रही है।
विक्रम में ऑबोर्ड कम्प्यूटर सिस्टम लगा हुआ है जिससे कमांड मिलने पर वह अपने थस्टर्स के जरिए अपने पैरों पर दोबारा खड़ा हो सकता है। लैंडर के चंद्रमा की सतह पर गिरने से उसका एंटीना दब गया है। इसलिए इसरो की टीम को संपर्क स्थापित करने में कठिनाई हो रही है।
लेंडर विक्रम सिग्नल तोड़ने का और ओवर स्पीड का भी दोषी है तो आप पकड़ कर चालान देकर इसरो को सौंप सकते हो नागपुर सिटी पुलिस
— Gaurav Rajgor 💎 (@ApnaTimeAega) September 9, 2019