फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi NCR Weather: रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आज भी येलो अलर्ट

Sun, 09 Oct 2022 10:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 09 Oct 2022 10:56 AM IST
विज्ञापन
Delhi NCR Weather Rain made the weather pleasant Yellow alert for today
Rain - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी है। लगातार हो रही बारिश से सड़कों के साथ ही गली-मोहल्लों में जगह-जगह पानी भर गया है। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को भारत मौसम विज्ञान के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 2007 के बाद से पिछले 24 घंटों में सुबह 8.30 बजे तक दूसरी सबसे अधिक बारिश हुई। शहर में रविवार सुबह 8.30 बजे तक 74 मिमी की लगातार बारिश हुई। 

Delhi NCR Weather Rain made the weather pleasant Yellow alert for today
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

कल राजधानी में दिनभर हुई बारिश से दिन का पारा सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क कर 23.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह बीते 12 सालों में सबसे कम दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2011 से लेकर अभी तक इस दिन कभी इतना पारा नहीं लुढ़का है। साल 2011 में अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। उधर, शुक्रवार सुबह से लेकर शनिवार शाम तक दिल्ली में 55.4 मिमी बारिश हुई है।

Delhi NCR Weather Rain made the weather pleasant Yellow alert for today
Rain in Delhi - फोटो : PTI

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। इस कड़ी में तड़के से ही हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं, सुबह से लेकर शाम तक बादलों ने आसमान में डेरा डाले रखा और रिमझिम फुहारों के बीच-बीच में तेज बारिश का दौर आता-जाता रहा। शुक्रवार सुबह से लेकर शनिवार सुबह तक 25.3 मिमी बारिश दर्ज हुई है। वहीं, शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 30.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi NCR Weather Rain made the weather pleasant Yellow alert for today
गुरुग्राम में हो रही बारिश - फोटो : सुदर्शन झा

सबसे अधिक बारिश 36.8 मिमी लोधी रोड व 25.8 मिमी आयानगर में दर्ज हुई है। वहीं, एनसीआर में गुरुग्राम में 42 और गाजियाबाद में 28.5 मिमी बारिश हुई है। राजधानी में लगातार बारिश के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा की रफ्तार मध्यम रहने के साथ नमी का स्तर 93 से 100 फीसदी तक रहा। 

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Rain made the weather pleasant Yellow alert for today
ग्रेनो वेस्ट में यथार्थ अस्पताल के पास सड़क धंस गई - फोटो : अमर उजाला

उधर, नोएडा के ग्रेनो वेस्ट में यथार्थ अस्पताल के पास बारिश से सड़क धंस गई। वहीं, सेक्टर -19 में जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण नोएडा के विभिन्न इलाकों की तरह सेक्टर- 19 में भी भारी जलभराव की समस्या का निवासियों को सामना करना पड़ रहा है। समस्या इतनी गंभीर है कि बारिश का पानी घरों में भी घुस रहा है। सेक्टर की सीवर लाइनों की सफाई न होने के कारण सीवर लाइनों का पानी भी ओवरफ्लो होकर सड़कों व मकानों में भर रहा है। सेक्टर के मध्य में होकर गुजर रहे गंदे नाले का पानी भी वापस सेक्टर में घुस रहा है क्योंकि आरडब्ल्यूए के बार-बार अनुरोध के बाद भी नोएडा प्राधिकरण द्वारा इस नाले की सफाई नहीं की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed