फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ISBT में सैकडों अतिरिक्त बसें, फिर भी यात्री परेशान

Tue, 10 Nov 2015 04:55 AM IST
Updated Tue, 10 Nov 2015 04:55 AM IST
विज्ञापन

ISBT में सैकडों अतिरिक्त बसें, फिर भी यात्री परेशान

ISBT hundreds of additional buses, but travelers bother

रोशनी का पर्व अपनों संग मनाने के लिए राजधानी समेत एनसीआर से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, हिमाचल व जम्मू कश्मीर जाने वाले यात्रियों के लिए विभिन्न राज्य सरकारों ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की, बावजूद इसके यात्री परेशान रहे। बस के अंदर सीट न मिलने के चलते कइयों ने बस छत पर बैठकर सफर किया। ऐसा नजारा सोमवार को आईएसबीटी कश्मीरी गेट, आनंद विहार व सराय काले खां का रहा। (सभी फोटो: अनिल कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली)


ISBT में सैकडों अतिरिक्त बसें, फिर भी यात्री परेशान

ISBT hundreds of additional buses, but travelers bother

आईएसबीटी कश्मीरी गेट, आनंद विहार व सराय काले खां में सुबह सात बजे से लॉन्ग रूट की अतिरिक्त बसों को खड़ा कर दिया था। यात्रियों की भीड़ व रूट की डिमांड के आधार पर काउंटर पर ऑन स्पॉट टिकट दिया जा रहा था। तीनों आईएसबीटी में यूपी की ढाई सौ, उत्तराखंड की दो सौ, हिमाचल की ढाई सौ, हरियाणा की डेढ हजार व पंजाब की तीन सौ बस भी भीड़ के आगे नाकाफी साबित हुई।

ISBT में सैकडों अतिरिक्त बसें, फिर भी यात्री परेशान

ISBT hundreds of additional buses, but travelers bother

बेशक रोडवेज परिवहन ने अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था भी की, लेकिन एक ही काउंटर पर दो से तीन राज्यों के रोडवेज बसों के टिकट मिलने के चलते यात्री दुविधा में भटकते रहे। क्योंकि बस अड्डे के अंदर जगह कम होने के चलते बस प्लेटफार्म से दूर खड़ी हो रही थी। कई बार यात्री सामान सहित बैठ जाते और बाद में उन्हें पता चलता कि वे गलत बस में बैठ गए हैं। इस चक्कर में कई यात्रियों की बस निक गई। हालांकि अतिरिक्त बसों की व्यवस्था मंगलवार देर रात तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ISBT में सैकडों अतिरिक्त बसें, फिर भी यात्री परेशान

ISBT hundreds of additional buses, but travelers bother

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, यदि आप हिमाचल या पंजाब जाना चाहते हैं और दिल्ली से बस नहीं मिल रही है, तो अंबाला और चंडीगढ़ बस अड्डे से भी बस बदल सकते हैं। यहां से भी स्पेशल बसों की व्यवस्था की गई है। चंबा, शिमला, मनाली, सोलन, पालमपुर, हमीरपुर, बैजनाथ, लुधियाना, जांधलर, अमृतसर, पटियाला इलाकों के लिए चंडीगढ, पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश रोडवेज स्पेशल बस सेवा मुहैया करवा रही है। अंबाला बस अड्डा से शिमला, सोलन, अमृतसर, पटियाला, जालंधर व लुधियाना के लिए बस लें। जबकि चंडीगढ़ से सभी स्थानों के लिए बस मिल जाएंगी।

विज्ञापन

ISBT में सैकडों अतिरिक्त बसें, फिर भी यात्री परेशान

ISBT hundreds of additional buses, but travelers bother

यदि आप परिवार संग बस से अन्य राज्यों में जा रहे हैं तो जरा ध्यान से। क्योंकि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी, राजस्थान की ओर जाने वाली सभी बसों की बुकिंग फुल हो चुकी है और अतिरिक्त बसों की संख्या से अधिक हजारों की भीड़ है। ऐसे में परिवार संग यात्रा परेशानी दे सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed