फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय माकन के इस्तीफे के पीछे कहीं 'आप' तो नहीं, ये हैं 4 बड़ी वजहें

Sat, 05 Jan 2019 10:50 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 05 Jan 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
Is aam aadmi party reason behind acceptance of ajay maken resignation
- फोटो : अमर उजाला

करीब तीन माह पूर्व त्यागपत्र दे चुके अजय माकन का त्यागपत्र अचानक स्वीकार करने के पीछे कहीं कांग्रेस-आप के बिगड़ रहे रिश्तों को बचाने की प्रक्रिया तो नहीं है। दरअसल, आप ने कभी भी गठबंधन का विरोध नहीं किया बल्कि चुप्पी साधे रखी। वहीं, समय-समय पर कांग्रेस की ओर से खुलेआम गठबंधन को लेकर विरोधी आवाज उठती रही है।

Trending Videos
Is aam aadmi party reason behind acceptance of ajay maken resignation
ajay maken

बृहस्पतिवार को पहली बार आप सांसद संजय सिंह के बयान के बाद उठे बवाल के तुरंत बाद अजय माकन के त्यागपत्र को स्वीकार करने से इस बात पर भी कयास लगने लगे हैं। माकन एक मात्र ऐसे नेता रहे हैं जो गठबंधन के खिलाफ थे और त्यागपत्र की धमकी दी थी। इतना ही नहीं, कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने भी उनके सुर में सुर मिलाकर गठबंधन की बात को नकार दिया था।

Is aam aadmi party reason behind acceptance of ajay maken resignation
शीला दीक्षित - फोटो : ani

इसके बाद के घटनाक्रम में शीला ने अपने सुर बदल लिए थे, उनका कहना था कि गठबंधन किससे करना है किससे नहीं, यह काम हमारा नहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का है। जो निर्णय राहुल गांधी करेंगे, सभी पार्टी नेताओं को स्वीकार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Is aam aadmi party reason behind acceptance of ajay maken resignation
आप के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह - फोटो : amar ujala

शीला दीक्षित के यू टर्न लेने से माकन खफा थे और एक बार फिर लगने लगा था कि कांग्रेस-आप गठबंधन की दिशा में बढ़ रहे हैं। इसी बीच राहुल-केजरीवाल के एक मंच पर शामिल होने और राजस्थान में मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह में सांसद संजय सिंह के शामिल होने से भी इस बात को बल मिला था कि दोनों पार्टियां गठबंधन के करीब हैं।

विज्ञापन
Is aam aadmi party reason behind acceptance of ajay maken resignation
ajay maken

बावजूद इसके समय-समय पर कांग्रेस नेताओं के बयान से परेशान संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट कर दिया कि आप महागठबंधन का हिस्सा नहीं है और दिल्ली, पंजाब, गोवा व हरियाणा में अपने स्तर पर मैदान में उतर सकती है। इस बयान के तुरंत बाद एक बार फिर कयास लगने शुरू हो गए हैं कि कहीं कांग्रेस ने डैमेज कंट्रोल करने के लिए ही तो माकन का त्यागपत्र स्वीकार कर एक संदेश देने का प्रयास किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed