फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में छाया विराट कोहली का जादू, लोगों ने ऐसी ली तस्वीरें

Thu, 07 Jun 2018 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Jun 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
Indian cricket captain virat kohli wax statue in madame tussaud museum in delhi
virat kohli wax statue
दिल्ली के गबरू और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ बुधवार को कनाट प्लेस स्थित मैडम तुसाद में दर्शकों ने जमकर सेल्फी खींची। मौका था मैडम तुसाद में विराट कोहली के नए स्टैच्यू के अनावरण का। 


 
Indian cricket captain virat kohli wax statue in madame tussaud museum in delhi
virat kohli wax statue
खास बात यह रही कि देसी और विदेशी हस्तियों के गढ़ में कोहली का शानदार स्वागत हुआ और उनके प्रशंसकों ने इस मौके का जमकर लुत्फ उठाया। विराट कोहली को मैडम तुसाद के इंटरेक्टिव जोन में उनके सिग्नेचर पोज में पेश किया गया है। यहां दर्शकों को अब खेल और फिल्म जगत के दिग्गजों के साथ कोहली भी दिखाई देंगे।

 
Indian cricket captain virat kohli wax statue in madame tussaud museum in delhi
virat kohli wax statue
खास बात ये है कि विराट के फिगर सिटिंग सत्र के दौरान लिए गए 200 से अधिक मापों और तस्वीरों की मदद से तैयार किया गया। विराट को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहने और स्ट्राइक करने के लिए तैयार अपने डायनामिक पोज में दिखाया गया है, जिनके सामने भारत के प्रसिद्ध बॉलर कपिल देव बॉलिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्टैच्यू को लेकर विराट कोहली ने अपने फेसबुक पेज पर मैडम तुसाद का आभार व्यक्त किया है और साथ ही अपने फिगर की हूबहू बनावट को देखकर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian cricket captain virat kohli wax statue in madame tussaud museum in delhi
virat kohli wax statue
इस मौके पर मर्लिन एंटरटेंमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर एवं डायरेक्टर अंशुल जैन ने कहा, भारत में क्रिकेट और क्रिकेटर्स के लिए जबरदस्त क्रेज है। विराट कोहली आज के क्रिकेट स्टार हैं और पूरी दुनिया में उनके प्रशंसकों की लंबी कतार है।
विज्ञापन
Indian cricket captain virat kohli wax statue in madame tussaud museum in delhi
virat kohli wax statue
उनके प्रशंसकों के बीच उनके लिए बढ़ते प्यार ने मैडम तुसाद दल्ली के लिए उन्हें एक उपर्युक्त विकल्प बना दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed