फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ 1 रुपये में कुलभूषण की पैरवी कर रहे साल्वे, जानें देश के नामी वकीलों की फीस

Wed, 17 May 2017 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 May 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
india renowned advocates fees per appearance in Supreme Court and high court
harish salve - फोटो : PTI
पाकिस्तान में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को मिली फांसी की सजा के खिलाफ वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे महज एक रुपये की फीस में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में पैरवी कर रहे हैं। सलमान खान, मुकेश अंबानी हरीश साल्वे के क्लाइंट रह चुके हैं। वहीं, नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के आग्रह पर उन्होंने गुजरात दंगों की पीड़िता बिलकिस बानो की पैरवी भी की है। 


आगे की स्लाइड्स में जानें देश के नामी वकीलों की कितनी है फीस...
india renowned advocates fees per appearance in Supreme Court and high court
ramjethmalani
भारत के सबसे वरिष्ठ वकील रामजेठमलानी फीस के मामले में सबसे आगे हैं। वह किसी केस के सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट में हर एक पैरवी पर फीस लेते हैं। लीगली इंडिया के मुताबिक, रामजेठमलानी एक पैरवी के लिए 25 लाख से ज्यादा  फीस लेते हैं। हालांकि, वह कुछ स्पेशल मामलों की फ्री में सुनवाई भी करते हैं। हाल ही में उन्होंने केजरीवाल के केस की मुफ्त में सुनवाई का ऑफर दिया था।
india renowned advocates fees per appearance in Supreme Court and high court
kapil sible
वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल एक केस में प्रति पैरवी के लिए 5 से 16 लाख रुपये फीस लेते हैं। यूपीए सरकार में कानून मंत्री रह चुके कपिल सिब्बल ने तीन तलाक के मामले में सुप्रीम कोर्ट में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से पैरवी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
india renowned advocates fees per appearance in Supreme Court and high court
salman khurshid
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद भी जाने-माने वकील हैं। खुर्शीद सुप्रीम कोर्ट में केस की एक पैरवी के लिए 5 लाख से ज्यादा फीस लेते हैं। वहीं, दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी फीस 8 से 11 लाख रुपये प्रति पैरवी है। दूसरे वकीलों की तरह खुर्शीद भी स्पेशल मामलों की फ्री में पैरवी करते हैं।
विज्ञापन
india renowned advocates fees per appearance in Supreme Court and high court
shanti bhushan
लोकपाल बिल को लेकर अन्ना हाजरे के साथ आंदोलन कर चुके शांति भूषण दिल्ली हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में केस की पैरवी के लिए साढ़े चार लाख से 6 लाख रुपये फीस लेते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed