भारत में यात्रा करने के लिए सबसे सस्ती सवारी ट्रेन को माना जाता है। दूसरी ओर देश में ऐसी ट्रेनें भी हैं जिनका किराया लाखों में है। इन ट्रेनों में सुविधाएं किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है। जानें ऐसे 6 ट्रेनों में कैसी मिलती हैं सुविधाएं और कितना है इनका किराया...
ये है भारत की 6 लक्जरी ट्रेनें, जहां मिलती हैं 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैलेस ऑन व्हील्स
भारत में सबसे पहले 26 जनवरी 1982 को पहली लग्जरी ट्रेन दिल्ली से शुरू की गई थी वो थी 'पैलेस ऑन व्हील्स'। उस समय लग्जरी ट्रेनों में एकमात्र यही ट्रेन थी, जो विदेशी सैलानियों को भी बहुत लुभाती थी। 23 कोच की इस शाही रेलगाड़ी में 14 सैलून, एक स्पा कोच, दो महाराजा-महारानी रेस्टोरेंट औप एक रिसेप्शन कम बार कोच हैं। इसमें 104 पर्यटक राजसी अंदाज में यात्रा कर सकते हैं। इसके अक्टूबर-मार्च तक किराया- 2.75 लाख, अप्रैल में- 2 लाख रुपये है।
तेजस एक्सप्रेस
आधुनिक सुविधाओं वाली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई और गोवा के बीच 22 मई से दौड़ेगी। तेजस ट्रेन के 20 कोचों में टी-कॉफी वेंडिंग मशीनों के अलावा हर सीट पर एलसीडी स्क्रीन और वाई-फाई की सुविधा होगी। ये देश की पहली ट्रेन होगी, जिसके सभी कोच में ऑटोमैटिक डोर क्लोजिंग के साथ ही सुरक्षित गैंगवेज (डिब्बों के बीच के कॉरिडोर्स) होंगे।
हर कोच में इंटिग्रेटेड ब्रेल डिस्प्ले, डिजिटल डेस्टिनेशन बोर्ड्स और इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन चार्ट भी होंगे। एग्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार वाली तेजस एक्सप्रेस में कैटरिंग सर्विस राजधानी और शताब्दी ट्रेनों की तरह होगी। इसके कोच में 22 नए फीचर्स हैं, इनमें आग और धुएं का पता लगाने वाला और उन्हें रोकने वाला सिस्टम भी शामिल है।
डेक्कन ओडिसी
कई सालों के प्रयास के बाद इस ट्रेन की शुरुआत 16 जनवरी, 2004 को हुई थी। ये ट्रेन महाराष्ट्र के खास स्थानों पर जाती है- मुंबई, सिंधुदुर्ग, गोवा, कोल्हापुर, दौलताबाद, चंद्रपुर, अजंता गुफाएं और नासिक. हर स्टेशन या स्टॉपेज एक खास तरह का पर्यटन स्थल है।
इस ट्रेन में कुल 21 डिब्बे हैं। 21 में से 11 डिब्बे यात्रियों के रहने के लिहाज से बनाए गए हैं और बाकी के डिब्बों में डाइनिंग, लॉन्ज, कॉन्फ्रेंस और स्पा की व्यवस्था की गई है। सभी डिब्बों में महाराष्ट्र की सदियों पुरानी अलग-अलग समय की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। इसका किराया करीब 2.5 लाख रुपये है।
रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स
ट्रेन में इंडियन और इंटरनेशनल ब्रांडों के स्प्राइट्स और वाइन की सुविधा है जो इसे लग्जरी बनाते हैं। इसमें यात्रियों को भारतीय फूड्स के साथ यूरोपीय, चाइनीज और कॉन्टिनेण्टल खाना सर्व किया जाता है। रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स को सन् 2009 में लॉन्च किया गया था।
इसे पैलेस ऑन व्हील्स 2 भी कहते हैं। ये पैलेस ऑन व्हील्स का अपग्रेड वर्जन है। इस ट्रेन में पैलेस ऑन व्हील्स के मुकाबले ज्यादा जगह है। इस ट्रेन का किराया 3 लाख 78 से लेकर 7 लाख 56 हजार तक है।