फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए ऐसा क्या खास था इस गाय में जो तेरहवीं में पहुंचे BJP विधायक समेत हजारों लोग

Tue, 17 Apr 2018 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर(गाजियाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर(गाजियाबाद) Updated Tue, 17 Apr 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
in up muradnagar family celebrates cow terahvi more than thousand people and bjp mla reach at feast
cow gauri - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुरादनगर से एक अनोखी तेरहवीं की खबर आई है, जहां एक परिवार ने अपनी गाय की तेरहवीं में 1 हजार से ज्यादा लोगों को भोज कराया। इसकी वजह गाय का बहुत खास होना है...

in up muradnagar family celebrates cow terahvi more than thousand people and bjp mla reach at feast
cow gauri - फोटो : अमर उजाला

काकड़ा गांव में एक गाय की मौत के 15 दिन बाद परिवार ने उसकी तेरहवीं कर भोज का आयोजन किया, जिसमें करीब एक हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। किसान ने विधिवत निमंत्रण पत्र छपवाकर लोगों को भोज में आमंत्रित किया था।

in up muradnagar family celebrates cow terahvi more than thousand people and bjp mla reach at feast
cow gauri - फोटो : अमर उजाला

इस गाय को परिवार अपना सदस्य मानने लगा था। ग्रामीणों और परिवार का दावा है कि यह गाय करीब 13 साल से बिना प्रजनन के दूध दे रही थी। यह भोज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। किसान देव प्रकाश त्यागी काकड़ा गांव में परिवार सहित रहते हैं। परिवार में पत्नी सुषमा, बेटा निशांत, अमरदीप हैं। 2004 में किसान ने गांव के प्रधान सतीश त्यागी से दो हजार रुपये में गाय खरीदी थी। देव प्रकाश त्यागी ने गाय का नाम गौरी रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
in up muradnagar family celebrates cow terahvi more than thousand people and bjp mla reach at feast
cow gauri - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि 13 साल से बिना प्रजनन के गौरी 14-15 लीटर रोजाना दूध देती थी। गाय ने सिर्फ एक बार ही बछड़े को जन्म दिया था। 31 मार्च को जहरीले कीड़े के काटने से गाय गौरी की मौत हो गई। गाय की मौत के बाद उसकी शवयात्रा निकाली थी। रविवार को काकड़ा गांव में किसान ने तेरहवीं का आयोजन किया। इसमें भाजपा विधायक अजीतपाल भी शामिल हुए। प्रधान सतीश त्यागी, नरेंद्र, राजपाल, राजवीर, वेदनागर, रजत त्यागी, अमित त्यागी, राहुल आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
in up muradnagar family celebrates cow terahvi more than thousand people and bjp mla reach at feast
cow gauri - फोटो : अमर उजाला
असंतुलित हार्मोन बने कारण
मुरादनगर के पशु चिकित्सा अधिकारी डा. राहुल अग्रवाल ने बताया कि हार्मोन असंतुलित होने के कारण गाय लगातार बिना प्रजनन के दूध देती रहती हैं। यह एक सामान्य घटना है। ऐसे मामलों में गाय सिर्फ एक बच्चे को जन्म देती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed