फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न हत्याकांड : आरोपी छात्र के बारे में चाकू बेचनेवाले ने किया ये बड़ा खुलासा

Mon, 13 Nov 2017 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 13 Nov 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
in pradyuman murder case know what the knife seller told cbi
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा

प्रद्युम्न मामले में बृहस्पतिवार को आरोपी छात्र को लेकर सीबीआई सोहना सब्जीमंडी पहुंची थी। वहां सीबीआई ने उस दुकानदार से पूछताछ की, जिससे छात्र ने चाकू खरीदा था। सीबीआई सूत्रों ने बताया सीबीआई टीम छात्र द्वारा बताए गए चाकू विक्रेता जय नारायण के पास पहुंची। यहां टीम ने विक्रेता को चाकू की फोटो दिखाकर पूछताछ की और इसको बेचने के बारे में पूछा।

in pradyuman murder case know what the knife seller told cbi
ryan international murder case - फोटो : सुदर्शन झा

चाकू की फोटो देखते ही चाकू विक्रेता ने पहचान लिया। इसके बाद सीबीआई ने उसे छात्र की फोटो दिखाई जिस पर उसने उसे पहचानने से मना कर दिया। पूछताछ के दौरान चाकू विक्रेता ने बताया कि इस तरह के चाकू उसके पास ही मिलते हैं और वह दिन चाकू बेचता है।

in pradyuman murder case know what the knife seller told cbi
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा

ऐसे में सबकी शक्ल याद रखना मुश्किल काम है। चाकू को दो महीने पहले उसने किस व्यक्ति को बेचा यह उसे याद नहीं है। सीबीआई टीम ने यहां दुकान से 6 अन्य चाकू सबूत के तौर पर खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन
in pradyuman murder case know what the knife seller told cbi
गुरुग्राम जेजे बोर्ड में प्रदुम्न हत्या मामले में सीबीआई अधिकारी अंदर जाते हुए - फोटो : सुदर्शन झा

सीबीआई के मुताबिक इन चाकुओं को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इससे यह साबित हो सकेगा कि चाकू इसी दुकान से खरीदा गया था। यह चाकू भी सीबीआई उसी दुकान से खरीदकर आई है, जिस दुकान से छात्र ने उक्त चाकू खरीदना बताया था।

विज्ञापन
in pradyuman murder case know what the knife seller told cbi
ryan school

शुक्रवार को सीबीआई की टीम द्वारा स्कूल पहुंचने को लेकर सभी की नजरें स्कूल पर लगी हुई थी, लेकिन सीबीआई की टीम गुरुग्राम नहीं पहुंचव्ी और दिल्ली में रहते हुए ही छात्र से पूछताछ की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed