कुंडली-गाजियाबाद-पलवल(केजीपी) यानी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे चालू हो चुका है। अगर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट से आपको चंडीगढ़ जाना हो तो इसके लिए एनएच-24 से जाकर सीधे डासना इंटरचेंज से एक्सप्रेसवे पर चढ़ा जा सकता है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से गौड़ चौक से सीधे एनएच-24 जुड़ता है। जानें पूरा रास्ता...
2 of 6
eastern peripheral expressway
- फोटो : अमर उजाला
यहां से डासना करीब 12 किलोमीटर है। यह रास्ता लालकुंआ से गुजरता है और बहुत भीड़भाड़ वाला नहीं है। गौड़ चौक से डासना इंटरचेंज तक आधे घंटे में पहुंचा जा सकता है। इसके बाद 45 से 1 घंटे में आराम से कुंडली पहुंच सकते हैं, वहां एक्सप्रेसवे खत्म हो जाएगा और अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे शुरू हो जाएगा।
3 of 6
eastern peripheral expressway
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा से जम्मू पठानकोट जाने वाले यात्रियों को भी इससे काफी सुविधा मिलेगी। इसी तरह ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से किसी को चंडीगढ़ या जम्मू के लिए जाना है तो बील अकबरपुर इंटरचेंज से एक्सप्रेसवे पर चढ़ा जा सकता है।
4 of 6
eastern peripheral expressway
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में गाजीपुर के आसपास के रहने वाले लोग यूपी गेट से एलिवेटेड रोड लेकर दुहाई इंटरचेंज तक जा सकते हैं। यूपी गेट से दुहाई इंटरचेंज तक आधा घंटे में पहुंचा जा सकता है। मालूम हो कि 135 किलोमीटर लंबा केजीपी बन जाने से सबसे बड़ा लाभ दिल्ली में ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।
5 of 6
eastern peripheral expressway
- फोटो : अमर उजाला
इस रास्ते का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने से ही दिल्ली एनसीआर मे प्रदूषण कम हो सकता है। जिले के लोगों को दिल्ली की भीड़भाड़ में फंसे बिना पलवल जाना है तो एक्सप्रेसवे को चुन सकते हैं।