फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 जून के बाद से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चलने के लिए जेब होगी ढीली, जानिए सभी टोल के रेट

Tue, 29 May 2018 11:46 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 29 May 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
after 15 june passengers will have to pay toll tax on eastern peripheral expressway, know toll rates
eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला

27 मई को यूपी के बागपत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की जिस महत्वकांक्षी योजना यानी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था अब उस पर यात्रा के लिए जनता को पैसे खर्च करने होंगे। 15 जून के बाद कुंडली-गाजियाबाद-पलवल ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहन दौड़ाने के लिए आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी। इस एक्सप्रेसवे पर कुल सात इंटरचेंज हैं जहां कार चालकों को 16 रुपए से 186 रुपए तक टोल देना होगा। जानिए किस इंटरचेंज पर कितना होगा टोल टैक्स...

after 15 june passengers will have to pay toll tax on eastern peripheral expressway, know toll rates
eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला

एक्सप्रेस-वे पर कार चलाने के लिए न्यूनतम 16 और अधिकतम 186 रुपये टोल देना होगा। वहीं ट्रक और बसों के लिए न्यूनतम 71 और अधिकतम 632 रुपये टोल की दर चुकानी होगी। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे कुंडली से शुरू होकर पलवल में खत्म होता है। इसके दोनों छोर हरियाणा में हैं। एक्सप्रेस वे पर एनएचएआई ने सात इंटरचेंज बनाए हैं, जहां से वाहन उतर और चढ़ सकते हैं।

after 15 june passengers will have to pay toll tax on eastern peripheral expressway, know toll rates
eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला

इनमें एक हरियाणा और छह यूपी में पड़ते हैं। ऐसे में हर इंटरचेंज की दूरी के आधार पर वाहन चालक प्रति किमी की दर से टोल टैक्स देंगे। कुंडली से सफर शुरू करने पर सबसे कम टोल टैक्स यूपी के बागपत जिले के लिए लगेगा और सबसे ज्यादा पलवल के लिए। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशीष जैन ने बताया कि सर्वे में यह सामने आया कि कुंडली से वाहन केजीपी पर चढ़ेंगे और मेरठ-दिल्ली वाले इंटरचेंज पर सबसे ज्यादा वाहन उतरेंगे। इसके बाद सबसे ज्यादा वाहन पलवल तक जाएंगे। वहीं अन्य इंटरचेंज पर इन दोनों जगहों के मुकाबले कम वाहनों की आवाजाही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
after 15 june passengers will have to pay toll tax on eastern peripheral expressway, know toll rates
Eastern Peripheral Expressway - फोटो : Ravi batra

इंटरचेंज -1
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां-15.36 किमी 
कार/जीप-16.74 
एलसीवी-36.40 
ट्रक/बस-71.99 
3 एक्सेल-78.53 
4-6 एक्सेल-112.89 
ओवरसाइज (7 एक्सेल)-137.44 

विज्ञापन
after 15 june passengers will have to pay toll tax on eastern peripheral expressway, know toll rates
Eastern Peripheral Expressway - फोटो : ravi batra

इंटरचेंज -2
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दुहाई-44.51 किमी 
कार/जीप-61.60 
एलसीवी-105.48 
ट्रक/बस-208.61 
3 एक्सेल-227.57 
4-6 एक्सेल-327.14 
ओवरसाइज (7 एक्सेल)-398.27 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed