फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8वीं मंजिल से गिरने का मामला: पत्नी को धक्का न देने की बात पर अटल है पति, अब इनसे होगी पूछताछ

Tue, 30 Oct 2018 05:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 30 Oct 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
Husband stubborn about not pushing his wife in Pushed-Dead Wife In Gurugram
अंसल वैली पति ने पत्नी को फेंका - फोटो : अमर उजाला

डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र की अंसल वैली व्यू सोसायटी की 8वीं मंजिल से महिला की मौत मामले में आरोपी पति विक्रम चौहान ने रिमांड के दौरान वारदात को अंजाम देना स्वीकार नहीं किया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार का कहना है, आरोपी पत्नी दीपिका को धक्का न देने की बात पर कायम है।

Husband stubborn about not pushing his wife in Pushed-Dead Wife In Gurugram
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उधर, विक्रम की कथित प्रेमिका शेफाली तिवारी के अस्पताल में भर्ती होने के कारण पुलिस पूछताछ नहीं कर पाई है। शेफाली के पति को पूछताछ के लिए बुलवाया है। शेफाली 6 महीने की गर्भवती है और नासाज तबीयत के कारण अस्पताल में भर्ती है।

Husband stubborn about not pushing his wife in Pushed-Dead Wife In Gurugram
ansal valley murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि मामले में विक्रम चौहान के भाई अमित का नाम भी सामने आया है जिससे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात के वक्त अमित भी मौके पर था जिसके सामने पूरी घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband stubborn about not pushing his wife in Pushed-Dead Wife In Gurugram
ansal valley - फोटो : अमर उजाला
इसकी गवाह पड़ोसी लीना है। मामले में लीना से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम के मौके से लिए गए सबूतों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट जल्द मिल जाएगी। वहीं दीपिका के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर आरोपी पति उसके खुद नीचे कूदने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
Husband stubborn about not pushing his wife in Pushed-Dead Wife In Gurugram
अंसल वैली व्यू - फोटो : अमर उजाला

दंपति में अक्सर होता था झगड़ा      
परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले विक्रम की दोस्ती सोसायटी में रहने वाली शादीशुदा महिला से हो गई थी। विक्रम की उससे बढ़ती नजदीकियों का विरोध करने पर दीपिका का उससे अक्सर झगड़ा होता था। करीब 5 महीने पहले दीपिका ने बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद भी दोनों में झगड़ा कम नहीं हुआ और विक्रम की महिला दोस्त का उसके घर पर आना जाना बढ़ गया। दीपिका विरोध करती तो विक्रम महिला दोस्त के घर चला जाता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed