फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आसिफ मामूली ड्राइक्लीनर से कैसे बना आशु गुरुदेव, पढ़िए अय्याश बाबा की चौंकाने वाली कहानी 

Wed, 12 Sep 2018 04:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Sep 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
how muslim dry cleaner asif became baba ashu bhai gurudev read shocking story of his life
ashu bhai guruji

महिला शिष्या से सालों तक गैंगरेप करने और उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने के आरोपों से घिरे बाबा आशु गुरुदेव के जीवन के बारे में कुछ ऐसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये खुलासे बताते हैं कि मामूली ड्राइक्लीन की दुकान चलाने वाला आसिफ कैसे बन गया दिल्ली में कई आश्रम चलाने वाला आशुभाई गुरुजी....

how muslim dry cleaner asif became baba ashu bhai gurudev read shocking story of his life
ashu bhai guruji

महिला से दुष्कर्म के आरोप में घिरा बाबा आशु गुरुदेव असल में हिंदू नहीं मुसलमान है। वह अपना नाम बदलकर झूठ का साम्राज्य चला रहा था। आशु गुरुदेव का असली नाम आसिफ खान है। उसके पिता का नाम इधा खान है। बाबा बनने से पहले वह क्या करता था और कैसे उसके मन में बाबा बनने का ख्याल आया उसकी भी एक दिलचस्प कहानी है।

how muslim dry cleaner asif became baba ashu bhai gurudev read shocking story of his life
ashu bhai guruji

सालों पहले आसिफ दिल्ली में रोहिणी के पास एक मामूली सी ड्राइक्लीन की दुकान चलाता था। इससे उसका घर बड़ी मुश्किल से चल पाता था। एक दिन उसकी मुलाकात एक बाबा से हो गई। वह उस बाबा से इतना प्रभावित हुआ कि आसिफ ने बाबा से तंत्र विद्या वशीकरण सीखने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
how muslim dry cleaner asif became baba ashu bhai gurudev read shocking story of his life
ashu bhai guruji

आसिफ ने उस बाबा से तंत्र मंत्र वशीकरण टोटके आदि सीखा। इसके बाद उसने सोचा कि वह भी बाबा बन जाएगा। लेकिन इसके लिए उसने अपना नाम बदलने का फैसला किया। उसने ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रभावित करने के लिए अपना नाम बदलकर आसिफ से आशु गुरुदेव कर लिया। धीरे-धीरे वह लोगों को अपनी तंत्र विद्या से अपने बातों में बहलाने लगा। लोग उसके झांसे में आते चले गए।

विज्ञापन
how muslim dry cleaner asif became baba ashu bhai gurudev read shocking story of his life
ashu bhai guruji

लेकिन आपको ये जानकर काफी हैरानी होगी कि कैसे उसने कुछ लोगों से अपनी पैठ बड़े वर्ग तक पहुंचा ली।  शुरुआत में तो आशु गुरुदेव खुद अपने नाम के पर्चे गलियों-गलियों और मोहल्लों में जाकर बांटता था। जैसे-जैसे लोग उसके झांसे में फंसते गए उसके यहां अंधभक्तों का तांता बढ़ता गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed