फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में गंदा धंधा: स्पा सेंटर की आड़ में दो जगह चल रहा था सेक्स रैकेट, नकली ग्राहक बन पुलिस ने किया भंडाफोड़

Sun, 27 Mar 2022 10:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 27 Mar 2022 10:03 AM IST
High Profile Brothel Racket Exposed In Delhi Sex racket was running at two places, six including four women arrested
दिल्ली में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले में दो अलग-अलग जगहों पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। लोकल पुलिस ने स्पेशल स्टाफ के साथ छापेमारी कर चार महिलाओं समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आनंद विहार इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। यहां से पुलिस ने एक महिला व स्पा सेंटर के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। वहीं सीमापुरी इलाके के दिलशाद गार्डन में एक महिला अपने घर पर जिस्मफरोशी करवा रही थी। पुलिस ने यहां से तीन महिलाओं व एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम को सूचना मिली कि आनंद विहार के ऋषभ विहार में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा है। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम का गठन किया गया।
High Profile Brothel Racket Exposed In Delhi Sex racket was running at two places, six including four women arrested
दिल्ली में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
एक नकली ग्राहक को ऋषभ विहार मार्केट में मौजूद स्पा सेंटर पर भेजा गया। सेंटर में पहुंचने पर वहां के स्वागत कक्ष में मैनेजर रामू प्रसाद (28) मिला। ग्राहक से मसाज के नाम पर 500 रुपये लेकर उसे एक महिला के साथ केबिन में भेज दिया गया। 
High Profile Brothel Racket Exposed In Delhi Sex racket was running at two places, six including four women arrested
दिल्ली में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
वहां महिला ने नकली ग्राहक से सेक्स के नाम पर एक हजार रुपये की मांग की। बातचीत के बाद नकली ग्राहक ने पुलिस की टीम को इशारा कर दिया। इसके बाद वहां छापेमारी कर 35 साल की महिला व मैनेजर रामू प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
High Profile Brothel Racket Exposed In Delhi Sex racket was running at two places, six including four women arrested
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
जांच के दौरान पता चला कि स्पा सेंटर का लाइसेंस खत्म है। स्पा सेंटर नितिन गुप्ता नामक व्यक्ति के नाम पर है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। शाहदरा जिला पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही है।
High Profile Brothel Racket Exposed In Delhi Sex racket was running at two places, six including four women arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं शुक्रवार को ही स्पेशल स्टाफ व लोकल पुलिस को खबर मिली कि दिलशाद गार्डन कालोनी के एक मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। फौरन एक टीम का गठन कर वहां भी एक नकली ग्राहक भेजा गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed