फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट: व्हाट्सएप पर होता था जिस्म का सौदा, पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे से पुलिस भी हैरान

Tue, 29 Mar 2022 08:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Mar 2022 08:02 AM IST
विज्ञापन
High profile Brothel Racket exposed at a hotel in Aerocity at delhi
सेक्स रैकेट का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एरोसिटी स्थित होटल में चल रहे एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एक आरोपी गैंग का सरगना है। इनके कब्जे से 30 हजार रुपये, तीन मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है। पुलिस उपायुक्त संजय त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहराइच, यूपी के रियास सिद्दीकी और बेगूसराय, बिहार निवासी नवीन के रूप में हुई है। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस को सूचना मिली कि ऐरोसिटी इलाके के एक होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। इस सूचना पर उप निरीक्षक रमेश चंद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने सूचना को पुख्ता करने के लिए नकली ग्राहक बनकर एक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। सौदा तय होने के बाद होटल होलीडे इन में कमरा बुक करवाया गया। कुछ देर नवीन एक युवती को लेकर होटल में पहुंचा और नकली ग्राहक बने पुलिसकर्मी से रकम ले ली।
High profile Brothel Racket exposed at a hotel in Aerocity at delhi
एरोसिटी के होटल में पकड़ा गया सेक्स रैकेट - फोटो : अमर उजाला
नकली ग्राहक के इशारा करने पर पुलिस टीम वहां पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। नवीन से पूछताछ में पता चला कि गैंग का सरगना रियास सिद्दीकी है।
High profile Brothel Racket exposed at a hotel in Aerocity at delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने रियाश को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने गुरुग्राम के सेक्टर 45 में एक होटल को लीज पर लेकर वारदात को अंजाम दे रहा था। वह अपने तीन सहयोगियों के साथ दिल्ली और एनसीआर में रैकेट चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
High profile Brothel Racket exposed at a hotel in Aerocity at delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ग्राहक परिचितों के जरिए दलालों से संपर्क करते थे। दलाल उन्हें व्हाट्सएप पर लड़कियों का फोटो भेजते थे। सौदा तय होने के बाद ग्राहकों से कुछ पैसे ऑनलाइन लेने के बाद दलाल उनके बताई जगह पर लड़कियों को पहुंचाकर उनसे पूरा पैसे ले लेता था।
विज्ञापन
High profile Brothel Racket exposed at a hotel in Aerocity at delhi
फाइल फोटो
पुलिस अधिकारी का कहना है कि गैंग में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed