फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर में आज भी बरसेगा गर्मी का कहर, बादल छाने के साथ चल सकती हैं धूल भरी हवाएं

Wed, 12 Jun 2019 10:37 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 12 Jun 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
heatwave to continue in delhi ncr and whole india dusty storms partly cloudy weather predicted
दिल्ली का मौसम - फोटो : पीटीआई

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। बुधवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह कुछ इलाकों में आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। कुछ इलाकों में हुई इस मामूली बूंदाबांदी से भी गर्मी से राहत नहीं मिली। पारे ने अपने तेवर कड़े रखे। अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सर्वाधिक तापमान 46.9 रिज केंद्र पर दर्ज हुआ। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में यह 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आगे पढ़िए आज और आने वाली 17 तारीख तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज...

heatwave to continue in delhi ncr and whole india dusty storms partly cloudy weather predicted
- फोटो : पीटीआई

वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज आसमान में बादल छाए रहने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। बुधवार का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री रहने की संभावना है।

heatwave to continue in delhi ncr and whole india dusty storms partly cloudy weather predicted
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह आसमान में बादल छाए और धूल का गुबार नजर आया। एक बार लगा कि बारिश होगी और गर्मी से राहत मिलेगी। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ मामूली बूंदाबांदी भी हुई। दिन चढ़ते-चढ़ते सूरज और उमस ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
heatwave to continue in delhi ncr and whole india dusty storms partly cloudy weather predicted
- फोटो : पीटीआई

तेज धूप के साथ लू के थपेड़े लगते रहे। हालांकि सोमवार के मुकाबले गर्मी से मामूली राहत थी। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.6 रिकॉर्ड हुआ था, जबकि पालम इलाके में यह 48 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.5 और न्यूनतम 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
heatwave to continue in delhi ncr and whole india dusty storms partly cloudy weather predicted
summer in delhi - फोटो : पीटीआई

मौसम विभाग की मानें तो 12 व 13 जून को धूल भरी हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश का अनुमान है। यह मौसम 15 जून तक रहेगा। इस कारण अधिकतम तापमान में गिरावट होगी और हीट वेव की स्थिति समाप्त हो जाएगी। 16 जून को तेज सतही हवाएं चलेंगी। 17 जून को धूल भरी आंधी और गर्जन वाले बादल विकसित होंगे। इस कारण तापमान कम होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed