फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi: सत्येंद्र जैन का सीसीटीवी फुटेज लीक होने के मामले की सुनवाई आज, ED को जारी हुआ था अवमानना का नोटिस

Tue, 22 Nov 2022 12:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Nov 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hearing of Satyendar Jain massage CCTV footage leak case today contempt notice issued to ED
जेल में मसाज कराते सत्येंंद्र जैन - फोटो : सोशल मीडिया

धन शोधन के मामले में तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन का सीसीटीवी फुटेज लीक होने के मामले की सुनवाई मंगलवार को होगी। विशेष न्यायाधीश विकास ढुल के अवकाश पर होने की वजह से सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने 19 नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अदालत की अवमानना का नोटिस जारी किया था। 

Hearing of Satyendar Jain massage CCTV footage leak case today contempt notice issued to ED
जेल में मसाज कराते सत्येंंद्र जैन - फोटो : सोशल मीडिया

अदालत ने ईडी से स्पष्ट करने को कहा था कि वीडियो कैसे लीक हुआ और उनके खिलाफ क्यों न कार्रवाई की जाए। अदालत ने भाजपा और अन्य के तिहाड़ जेल का सीसीटीवी फुटेज लीक करने के सत्येंद्र जैन के आरोप पर ईडी को अदालत की अवमानना का नोटिस जारी किया है।

Hearing of Satyendar Jain massage CCTV footage leak case today contempt notice issued to ED
जेल में मसाज कराते सत्येंंद्र जैन - फोटो : सोशल मीडिया

जैन के वकील ने अदालत से कहा कि ईडी ने अदालत में हलफनामा देने के बावजूद सीसीटीवी वीडियो लीक किया है। मंत्री जैन का जेल में पूरे शरीर की मालिश करते हुए एक सीसीटीवी वीडियो शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर सामने आया। फुटेज में मंत्री को बिस्तर पर लेटे हुए और कुछ कागजात पढ़ते हुए दिख रहे हैं, जबकि बगल में बैठा एक व्यक्ति उनके पैर की मालिश रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hearing of Satyendar Jain massage CCTV footage leak case today contempt notice issued to ED
जेल में मसाज कराते सत्येंंद्र जैन - फोटो : सोशल मीडिया

सत्येंद्र जैन के मसाज को फिजियोथेरेपी बताने पर द इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट ने आपत्ति जताई थी। एसोसिएशन ने कहा कि फिजियोथेरेपी और मसाज में अंतर होता है। वीडियो में जो दिख रहा है उसे फिजियोथेरेपी नहीं कहा जा सकता। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मसाज को फिजियोथेरेपी बताकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे।

विज्ञापन
Hearing of Satyendar Jain massage CCTV footage leak case today contempt notice issued to ED
जेल में मसाज कराते सत्येंंद्र जैन - फोटो : सोशल मीडिया

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव के झा ने कहा था कि फिजियोथेरेपी को इस तरीके से पेश करना गलत है। हम उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बयान की निंदा करते हैं। फिजियोथैरेपी एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जिसे क्वालिफाइड डॉक्टर कर सकते हैं। वीडियो में जो दिख रहा है उसे फिजियोथेरेपी नहीं कहा जा सकता। हालांकि उक्त वीडियो में क्या हो रहा है, कैसे हो रहा है इस पर हम कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed