फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singer Murder: जन्मदिन के दिन विसर्जित हुईं अस्थियां, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, सता रही ये चिंता

Thu, 26 May 2022 10:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 26 May 2022 10:39 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi singer murder case on birthday her ashes immersed in ganga family in deep grief brother worried
Haryanvi singer murder case - फोटो : सोशल मीडिया

हर साल 25 मई को हरियाणवी लोक गायिका अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाती थी। उसके दोस्त व सहेलियां घर आते और जमकर मौजमस्ती की जाती थी। लेकिन किसी को क्या पता था कि एक दिन जन्मदिन वाले दिन ही गायिका की अस्थियां गंगा में विसर्जित की जाएंगी। जी हां बुधवार सुबह गायिका के परिजनों ने श्मशान घाट पहुंचकर उसकी चिता से अस्थियां एकत्रित कीं। इसके बाद उसके पिता दूसरे रिश्तेदारों के साथ उसकी अस्थियां लेकर गढ़-गंगा के लिए रवाना हो गए। दोपहर को पूजा-पाठ के बाद उनको विसर्जित कर दिया। बेटी की मौत के बाद उसके घर में मातम का माहौल है।

Haryanvi singer murder case on birthday her ashes immersed in ganga family in deep grief brother worried
होटल में खाना खाते हुए दोनों - फोटो : अमर उजाला

गायिका के भाई ने रोते हुए बताया कि उसको यकीन नहीं हो पा रहा है कि दीदी अब नहीं रही। पता नहीं क्यों ऐसा लगता है कि दीदी अभी आ जाएगी या कोई फोन करके बताएगा कि उनकी दीदी जिंदा है। लोक गायिका की मां तो रो-रोकर बेहोश हुए जा रही थी।

Haryanvi singer murder case on birthday her ashes immersed in ganga family in deep grief brother worried
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

एक परिजन ने बताया कि लोक गायिका का परिवार जाफरपुर कलां इलाके में किराए के मकान में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई व तीन छोटी बहनें हैं। गायिका भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। पहले पिता की प्राइवेट नौकरी कर घर का खर्चा चलाते थे। लेकिन जब वह बीमार रहने लगे तो गायिका ने परिवार का हाथ बंटाना शुरू कर दिया। एक कॉलेज से बीकॉम करने के दौरान ही उसने लोक गायिकी शुरू कर दी थी। इसके वीडियो बनाकर उसने यू-ट्यूब पर पोस्ट करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryanvi singer murder case on birthday her ashes immersed in ganga family in deep grief brother worried
- फोटो : सोशल मीडिया

घर का खर्चा चलाने के लिए उसने शादियों के कार्यक्रम आयोजित करने के अलावा मेहंदी लगवाने का भी काम किया। कोविड के दौरान घर का खर्चा नहीं चला तो उसने सिविल डिफेंस वालंटियर की नौकरी शुरू कर दी। म्यूजिक वीडियो बनाने के अलावा वह एक सरकारी मेडिकल सेंटर में सिविल डिफेंस वालंटियर की नौकरी कर रही थी। भाई ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व ही दीदी ने उसे मोबाइल दिलाने के अलावा किस्तों पर स्पलेंडर बाइक भी दिलवाई थी। उसकी किस्त खुद वह भर रही थी।

विज्ञापन
Haryanvi singer murder case on birthday her ashes immersed in ganga family in deep grief brother worried
आरोपी अनिल - फोटो : अमर उजाला

भाई को चिंता सता रही थी कि अब उसके परिवार का क्या होगा। बाइक की किस्त कैसे जाएगी। गायिका के भाई ने बताया कि उसकी एक बहन को मानसिक बीमारी भी है। उसका इलाज चलता है। पिता की महंगी दवाइयां आती हैं। ऐसे में अकेले उसके आठ-नौ हजार से कैसे खर्चा चलेगा। परिवार का आरोप है कि रवि और अनिल उर्फ मोहित के अलावा और भी लोग उसकी हत्या में शामिल हैं। पुलिस उनकी भी पहचान कर जल्द से जल्द उनको गिरफ्तार करे। परिवार ने गायिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed