फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिल्ली जैसी परछाई ने पीछे से धक्का दिया और काट ले गई चोटी... ये है रहस्यमयी घटनाओं के पीछे का सच?

Thu, 03 Aug 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 03 Aug 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
haryana women braid case, reality check and truth behind the incidents
choti - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान से शुरू हुए महिलाओं की चोटी कटने के मामले हरियाणा के मेवात, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित कई जिलों में लगातार सामने आ रहे हैं और यह घटनाएं खतरनाक रुख अख्तियार करती जा रही हैं। महिलाओं और उनके परिजनों में भय का माहौल है। मनोचिकित्सक जहां इन घटनाओं को अफवाह करार दे रहे हैं, वहीं पुलिस के हाथ भी अभी तक इसकी तह तक नहीं पहुंचे हैं। कई गांवों से  कुछ एफआईआर दर्ज की गई हैं, लेकिन जांच में अब तक  कुछ भी सामने नहीं आया है। ग्रामीण गांव में दिखाई देने वाले हर किसी अनजान व्यक्ति को शक की निगाह से देखते हैं और इसके चलते कई लोग पिट चुके हैं। कई विक्षिप्त पुलिस के हवाले किए जा चुके हैं, लेकिन सच क्या है अभी इस पर रहस्य बना हुआ है। जानें चोटी काटने की रहस्यमयी घटनाओं के पीछे क्या है सच्चाई?

haryana women braid case, reality check and truth behind the incidents
victim from mewat

अफवाहों के इस दौर में जहां तांत्रिक लोगों को इस संकट से छुटकारा दिलाने के नाम पर वसूली करने में लगे हैं, वहीं लोग भी उनकी कही बातों पर आंख मूंदकर भरोसा कर रहे हैं। घरों के दरवाजे पर मेहंदी के हाथों की थाप और ताबीज बांधने के टोटके आम हो चुके हैं। पुलिस प्रशासन अफवाहों से बचने की एडवाइजरी जारी कर रहा है, लेकिन कोई नतीजा अब तक निकलता नहीं दिख रहा। अमर उजाला टीम बुधवार को पड़ताल के लिए कई गांवों में गई और कुछ पीड़ित महिलाओं से सीधी बात की। 

haryana women braid case, reality check and truth behind the incidents
victim from mewat

 शरारती तत्व का काम नहीं बल्कि किसी जादू टोने का है असर
 यह किसी गिरोह व शरारती तत्व का काम नहीं बल्कि यह किसी जादू टोने का असर है। यह कहना है तावड़ू के गांव बिस्सर अकबरपुर की पीड़ित महिला माया पत्नी बिल्लू का। अमर उजाला टीम ने जब उससे हकीकत जाननी चाही तो वह बोली ‘ मैं 29 जुलाई को अपनी जेठानी बीना के साथ अपने खेत में सुबह करीब सवा सात बजे घास काट रही थी। अचानक कंधे पर वजन सा महसूस हुआ। इसके बाद में बहोश हो गई। जेठानी ने मुझे उठाया तो देखा कि मेरी चोटी के बाल कटकर नीचे पड़े थे। जेठ महेंद्र जो स्वंय झाड़ फूंक का काम करते हैं। उन्होंने झाड़ा लगाया तो  मुझे होश आया गया। पुलिस से हमें इस समस्या को सुलझाने की कोई उम्मीद नहीं है। हम झाड़ फूंक में ही विश्वास करते हैं। झाड़ फूंक ही इसका समाधान है। इस घटना के बाद से घर में  दहशत का माहौल है। मैं घास काटने के लिए जंगल जाती हूं तो परिवार का कोई सदस्य साथ में जरूर होता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
haryana women braid case, reality check and truth behind the incidents
braid victim

शरीर में कुछ हलचल सी महसूस हुई और बाल कटे पड़े थे 
शिकारपुर की परवीन पत्नी भुल्लू उर्फ शहीद ने बताया की ‘ मेरी चोटी के बाल दो बार कट चुके  हैं। इस घटना से मेैं पूरी तरह डर-सहमी हूं। गत 25 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे व 29 जुलाई सुबह 9 बजे मैें खाना बनाने जा रही थी।  रसोई के दरवाजे पर पहुंची तो शरीर में कुछ हलचल सी महसूस हुई। पीछे मुडकर देखा तो मेरी चोटी के बाल कट कर नीचे गिरे हुए थे। पहली घटना के समय मुझे एक औरत का साया दिखाई दिया था। जबकि दूसरी बार ऐसा  कुछ नहीं दिखा। यह सब जादू टोने का असर है, जिसका इलाज सिर्फ झाड फूंक है। किसी गिरोह या शरारती तत्व का यह काम नहीं हो सकता। बाल कटने की घटना के बाद वह बहोश हो गई थी।’

विज्ञापन
haryana women braid case, reality check and truth behind the incidents
braid victim

पीछे सू काइने कमर पर धक्का दियो और मैं नीचे गिर गई
 पुन्हाना-नगीना रोड से गंाव शाह चौखा के पास लिंक रोड गांव फलैंडी को जाता है। सुबह के साढ़े 11 बज चुके हैं। कुछ ही देर में अमर उजाला टीम गांव फलैंडी में तिराहे पर स्थित आस मोहम्मद के मकान में पहुंचती है। आस मोहम्मद की 22 वर्षीय विवाहिता बेटी अफसाना की गत 30 जुलाई की रात करीब साढे़ नौ बजे चोटी कट गई थी। अमर उजाला के साथ आपबीती साझा करते हुए अफसाना ने बताया, ‘रात की साढ़े 9 बजे को टाइम हो, घर पर मैं और माई थे। माई कुछ काम में जुटी थी और मैं नमाज पढ़ने के लिए बदना में पानी लेकर वजू करने के लिए बैठी थी। इस बीच उसे एक सफेद कुत्ता दिखाई दियो, कमरा में रोटी-सब्जी रखी और वाको दरवाजो खुल्लो पड़ो थो। कहीं कुत्ता रोटी न कू खा जाऐ यासू वह वजू छोड़कर कमरा को दरवाजा बंद करन कू चल दी। जैसे ही वह दरवाजा बंद करने लगी पीछे सू काइने कमर पर धक्का दियो और मैं नीचे गिर गई, और चोटी कट गई।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed