फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस-भाजपा नहीं ये नौ विधायक तय करेंगे, किसकी होगी हरियाणा में सरकार

Thu, 24 Oct 2019 06:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 24 Oct 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly polls 2019 other candidates those will play kingmaker role in government formation
हरियाणा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा विधानसभा चुनाव के रूझान जिस तरह से सामने आ रहे हैं वो अगर नतीजों में बदले तो सत्ता की चाबी निश्चित तौर पर अन्य उम्मीदवारों के हाथ में ही होगी। इस वक्त नौ ऐसे उम्मीदवार हैं जो हरियाणा विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही जननायक जनता पार्टी भी 10 सीटें जीत चुकी है। अगर भाजपा बहुमत से दूर रहती है तो उसकी पूरी कोशिश स्वतंत्र उम्मीदवारों को अपने साथ मिलाकर हरियाणा में दोबारा सरकार बनाने की होगी। वहीं अगर कांग्रेस और जजपा में गठबंधन होता है तो सरकार बनाने के लिए उन्हें भी इन उम्मीदवारों के सहयोग की दरकार होगी। मौजूदा समय के आंकड़ों पर अगर नजर दौड़ाई जाए तो भाजपा 40, कांग्रेस 31 सीटों पर आगे चल रही है जबकि जजपा 10 सीट जीत चुकी है। देखिए वो नौ सीटें व निर्दलीय उम्मीदवार जो बन सकते हैं किंगमेकर...

haryana assembly polls 2019 other candidates those will play kingmaker role in government formation
सोमबीर - फोटो : सोशल मीडिया

दादरी विधानसभा सीट
हरियाणा में भिवानी से अलग होकर बना नया जिला चरखी दादरी जिले की दो विधानसभा सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। दादरी विधानसभा सीट पर भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी सोमबीर चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने जजपा के सत्यपाल सांगवान को 14272 वोट से हराया। इस सीट से भाजपा ने बबीता फोगाट को मैदान में उतारा था। इस सीट पर कांग्रेस से पूर्व विधायक नृपेंद्र सांगवान मैदान में थे। वहीं, इनेलो ने अपने मौजूदा विधायक राजदीप पर ही दांव लगाया। बता दें कि 2014 विधानसभा चुनाव में दादरी सीट से इनेलो के राजदीप ने 43400 वोट हासिल करके जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर बीजेपी के सोमबीर रहे थे।

haryana assembly polls 2019 other candidates those will play kingmaker role in government formation
राकेश दौलताबाद - फोटो : सोशल मीडिया

बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र
बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार राकेश दौलताबाद 10186 वोट से जीत चुके हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के मनीष यादव को हराया। इस सीट से 2014 में भारतीय जनता पार्टी के नरबीर सिंह 18132 वोटों से जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
haryana assembly polls 2019 other candidates those will play kingmaker role in government formation
अभय सिंह चौटाला - फोटो : ani

एलनाबाद विधानसभा क्षेत्र
एलनाबाद से इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला 11922 वोटों से जीत चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के पवन बेनीवाल दूसरे स्थान पर रहे। 2014 में इस सीट से अभय सिंह चौटाला ही 11539 वोटों से विजयी हुए थे।

विज्ञापन
haryana assembly polls 2019 other candidates those will play kingmaker role in government formation
बलराज कुंडू - फोटो : सोशल मीडिया

मेहम विधानसभा क्षेत्र
मेहम विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार बलराज कुंडू ने 12047 वोट से जीत हासिल की। यहां दूसरे नंबर पर कांग्रेस के आनंद शर्मा रहे। 2014 में इस सीट से कांग्रेस के आनंद सिंह डांगी चुनाव जीते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed