फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं हरियाणा के 'पावर ब्रोकर' गोपाल कांडा, कभी बनवाई कांग्रेस की सरकार, अब भाजपा को दे रहे सहारा

Fri, 25 Oct 2019 02:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 25 Oct 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
Haryana assembly 2019 who is gopal kanda accused in two suicide cases helping in bjp in government
गोपाल कांडा - फोटो : पीटीआई

करीब एक दशक पहले हरियाणा की राजनीति में ‘पावर ब्रोकर’ का तमगा पाने वाले गोपाल कांडा ने सत्ता के गलियारे में अपनी पैठ फिर से बनाने की जुगत भिड़ा ली है। गोपाल कांडा ने खुले तौर पर भाजपा को समर्थन देने की बात कही है। कभी हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनवाने वाले गोपाल कांडा आज भाजपा को सहारा दे रहे हैं। जानिए कौन हैं गोपाल कांडा उनके बारे में सबकुछ...

Haryana assembly 2019 who is gopal kanda accused in two suicide cases helping in bjp in government
गोपाल कांडा - फोटो : अमर उजाला

दो आत्महत्याओं में आरोपों का सामना कर रहे कांडा ने मंगलवार को हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) के टिकट पर सिरसा से निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल सेतिया को महज 602 वोट से हराकर जीत हासिल की। जीत के तत्काल बाद कांडा ने बहुमत के जादुई आंकड़े से छह कदम दूर रहकर संकट में फंसी भाजपा का बिना शर्त समर्थन करने की घोषणा कर दी।

Haryana assembly 2019 who is gopal kanda accused in two suicide cases helping in bjp in government
गोपाल कांडा - फोटो : सोशल मीडिया

गोपाल कांडा के भाई गोविंद कांडा का दावा है कि उनके साथ पांच अन्य विधायक भी भाजपा का बिना शर्त समर्थन कर रहे हैं। देर रात कांडा एक अन्य विधायक रंजीत सिंह और सिरसा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल के साथ भारतीय वायुसेना बेस से एक चार्टर्ड विमान के जरिये शीर्ष भाजपा नेतृत्व से मिलने दिल्ली रवाना हो चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana assembly 2019 who is gopal kanda accused in two suicide cases helping in bjp in government
gopal kanda - फोटो : अमर उजाला

कांडा के इस कदम की तुलना 2009 के घटनाक्रम से की जा सकती है, जब निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीते कांडा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस को समर्थन देकर सरकार गठन में अहम भूमिका निभाई थी। इसके इनाम में हुड्डा ने कांडा को कैबिनेट मंत्री के तौर पर सरकार में शामिल किया था।

विज्ञापन
Haryana assembly 2019 who is gopal kanda accused in two suicide cases helping in bjp in government
gopal kanda - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि 2014 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा लोकहित पार्टी का गठन कर राज्य की सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारने वाले गोपाल कांडा को बुरी तरह पटखनी खानी पड़ी थी और उसकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। इनेलो अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला के करीबी वकील मुरलीधर कांडा के घर 1965 में जन्मे गोपाल 10वीं कक्षा में स्कूल ड्रॉपआउट हो गया था। इसके बाद उसने रेडियो ठीक करने का काम शुरू किया। लेकिन मंत्री बनने के बाद उसने एमडीएलआर एयरलाइंस शुरू की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed