फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम शूटआउट: चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 15 Oct 2018 04:51 AM IST
कुमार हरिओम, अमर उजाला, गुरुग्राम
कुमार हरिओम, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 15 Oct 2018 04:51 AM IST
Gurugram shootout: eyewitness told reality, shocking disclosure came from postmortem report
Gurugram murder

मैं अपनी दुकान पर सिलाई मशीन चला रहा था, इतने में तेज धमाके की आवाज सुनी। मुझे लगा किसी ने पटाखा छोड़ा है। शोर शराबा सुनकर दुकान से बाहर आकर देखा तो होश उड़ गए। एक पुलिसवाला पिस्तौल हाथ में लिए युवक को गाड़ी के पास गोली मार रहा था। इतने में सफेद रंग की गाड़ी से महिला उतरकर नीचे आई। उसके साथ भी पुलिसवाले (गनमैन) की झड़प हुई तो वो भागने लगी, इसी दौरान उसने उसे भी गोली मार दी। घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूरी पर काम कर रहे टेलर इमरान ने अमर उजाला’ से खास बातचीत में घटना का आंखों देखा हाल बताया।

Gurugram shootout: eyewitness told reality, shocking disclosure came from postmortem report
Gurugram murder

बकौल इमरान, महिला कार से उतरकर आई तो गनमैन उसके साथ भी हाथापाई करने लगा। जब उसने पिस्तौल तानी तो महिला जान बचाकर भागने की कोशिश करने लगी इतने में ही पुलिसवाले ने उस पर भी गोलियां दाग दीं। महिला लहूलुहान होरर जमीन पर गिर गई। मैं उठकर देखने लगा, आसपास भी लोग इकट्ठा हो गए लेकिन हमलावर के हाथ में पिस्तौल देखकर किसी की भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। 

पुलिसवाला जोर-जोर से चिल्ला रहा था कि ‘मैंने शैतान को मार दिया, शैतान की मां को भी मार डाला।’ बाद में वह उसी सफेद कार में बैठकर जाने लगा, जिसमें से उतरकर महिला आई थी। कुछ मीटर आगे जाने के बाद वह कार रोककर उतरा और लड़के को गाड़ी में डालने के लिए घसीटने लगा। चश्मदीद के मुताबिक, जब वह ऐसा नहीं कर सका तो उसे वहीं छोड़ वह कार में निकल गया। घटना के बाद से पुलिस वाले लगातार पूछताछ कर रहे हैं।

Gurugram shootout: eyewitness told reality, shocking disclosure came from postmortem report
Gurugram murder

जज की पत्नी रितु उर्फ रेणु को डेढ़ फीट दूर से मारी थी गोली
आरोपी गनमैन महिपाल ने जज की पत्नी रितु उर्फ रेणु को महज डेढ़ फुट की दूरी से गोली मारी थी। गोली छाती के आरपार हो गई, जिसके चलते वह बेसुध होकर गिरने लगी। गिरने के दौरान आरोपी ने उस पर दूसरी गोली दागी तो वो कंधे को छूते हुई निकल गई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद आई रिपोर्ट से हुआ है।

पोस्टर्माटम आरएमओ डॉ. पवन चौधरी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. दीपक माथुर व मेडिकल ऑफिसर डॉ. युद्धवीर सिंह की मेडिकल बोर्ड ने किया। इस दौरान मुख्य दंडाधिकारी अभिषेक फुटेला व पुलिस के फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी मौजूद रहे। डॉ. पवन ने बताया कि गोली महिला की छाती को चीरते हुए दूसरी तरफ निकल गई। जिस कारण मुख्य नसों को नुकसान पहुंचा। इससे अधिक मात्रा में खून बह गया, जो नसें फटीं उनमें खून का बहाव अन्य नसों के मुकाबले काफी अधिक होता है। इसके अलावा शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि मारपीट गोली मारने से पहले की गई अथवा बाद में। 

विज्ञापन
Gurugram shootout: eyewitness told reality, shocking disclosure came from postmortem report
Gurugram murder

आरोपी ने छह बार बदला बयान, शैतान बोलने को आरोपी ने बताया तकिया कलाम 
 आरोपी महिपाल ने अभी तक घटना को अंजाम देने के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं किया है। इस मामले में जांच के लिए गठित एसआईटी चीफ एवं पुलिस उपायुक्त सुलोचना गजराज ने बताया, आरोपी हर बार अपना बयान बदल देता है। छह बार बयान बदल चुका है। इस कारण वारदात के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

वारदात के वक्त आरोपी चिल्ला रहा था कि मैंने शैतान को मार दिया और वह मरी हुई है शैतान की मां। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच में पता चला है कि शैतान बोलना आरोपी का तकिया कलाम है। बुरा आदमी जो शरारत करता है उसे वह शैतान बोलता है। आरोपी ने बताया, ध्रुव उसे काफी परेशान करता था। लेकिन परेशान किस तरह किया जाता था, इस बारे में खुलासा नहीं किया है। आरोपी जब मां-बेटे को लेकर शनिवार दोपहर घर से निकला तो वे पहले घाटा रोड पर किसी काम से गए थे। बाद में आर्केडिया मार्केट पहुंचे। यहां उन्होंने 2 पेंटिंग व फ्रेम खरीदकर गाड़ी में रखे। जांच के दौरान यह भी सामने आ रहा है कि आरोपी की अपनी पत्नी से भी अनबन चल रही थी, जिस कारण वह तनाव मेें था और पिछले चार दिनों से सोया भी नहीं था।

Gurugram shootout: eyewitness told reality, shocking disclosure came from postmortem report
Gurugram murder

सभी धर्मों को मानता है आरोपी: एसआईटी
धर्म परिवर्तन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में एसआईटी चीफ गजराज ने कहा, वह चर्च, मस्जिद, मंदिर सभी स्थानों पर जाता है। धर्म परिवर्तन पर महिपाल यही कह रहा है कि वह सभी धर्मों को मानता है। शनिवार को हुई घटना पर उन्होंने कहा कि पूछताछ से पता लगा है कि आरोपी एकदम से उत्तेजित नहीं हुआ है। उसकी कई दिनों से मानसिकता बन रही थी। अभी वो कारण स्पष्ट तौर पर पता नहीं लग पाया है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम क्यों दिया? आरोपी की सर्विस रिवॉल्वर में पांच गोलियां थी, जो उसने मां-बेटे पर चला दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed