फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम शूटआउट: 'मैंने शैतान को मार दिया, वो मरी हुई है शैतान की मां' पढ़ें ऐसा क्यों बोला सिपाही

Mon, 15 Oct 2018 08:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 15 Oct 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
Gurugram shootout case After firing accused head constable said I killed devil
Gurugram murder
गुरुग्राम शूटआउट के आरोपी महिपाल ने अभी तक घटना को अंजाम देने के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं किया है। इस मामले में जांच के लिए गठित एसआईटी चीफ एवं पुलिस उपायुक्त सुलोचना गजराज ने बताया, आरोपी हर बार अपना बयान बदल देता है। छह बार बयान बदल चुका है। इस कारण वारदात के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। वारदात के वक्त आरोपी चिल्ला रहा था कि मैंने शैतान को मार दिया और वह मरी हुई है शैतान की मां। 
Gurugram shootout case After firing accused head constable said I killed devil
गुरुग्राम - फोटो : SELF
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच में पता चला है कि शैतान बोलना आरोपी का तकिया कलाम है। बुरा आदमी जो शरारत करता है उसे वह शैतान बोलता है। आरोपी ने बताया, ध्रुव उसे काफी परेशान करता था। लेकिन परेशान किस तरह किया जाता था, इस बारे में खुलासा नहीं किया है। आरोपी जब मां-बेटे को लेकर शनिवार दोपहर घर से निकला तो वे पहले घाटा रोड पर किसी काम से गए थे। 
Gurugram shootout case After firing accused head constable said I killed devil
Gurugram murder
बाद में आर्केडिया मार्केट पहुंचे। यहां उन्होंने 2 पेंटिंग व फ्रेम खरीदकर गाड़ी में रखे। जांच के दौरान यह भी सामने आ रहा है कि आरोपी की अपनी पत्नी से भी अनबन चल रही थी, जिस कारण वह तनाव में था और पिछले 4 दिनों से सोया भी नहीं था। पड़ोसियों की मानें तो महिपाल शांत स्वभाव का था। अचानक उसने कैसे इतना बड़ा कदम उठाया? यह उनके बीच भी सवाल बना हुआ है। एक पड़ोसी ने बताया कि उसकी अपनी पत्नी से अनबन रहती थी, लेकिन पत्नी घर का पूरा ख्याल रखती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gurugram shootout case After firing accused head constable said I killed devil
Gurugram murder
सभी धर्मों को मानता है आरोपी: एसआईटी
धर्म परिवर्तन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में एसआईटी चीफ गजराज ने कहा, वह चर्च, मस्जिद, मंदिर सभी स्थानों पर जाता है। धर्म परिवर्तन पर महिपाल यही कह रहा है कि वह सभी धर्मों को मानता है। शनिवार को हुई घटना पर उन्होंने कहा कि पूछताछ से पता लगा है कि आरोपी एकदम से उत्तेजित नहीं हुआ है। उसकी कई दिनों से मानसिकता बन रही थी। अभी वो कारण स्पष्ट तौर पर पता नहीं लग पाया है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम क्यों दिया। आरोपी की सर्विस रिवॉल्वर में पांच गोलियां थी, जो उसने मां-बेटे पर चला दी थी।
विज्ञापन
Gurugram shootout case After firing accused head constable said I killed devil
Gurugram murder
आपको बता दें कि शनिवार को गुरुग्राम की आर्केडिया मार्केट में गनमैन महिपाल ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पत्नी और बेटे को गोली मार दी थी। घायल अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) कृष्णकांत शर्मा की पत्नी रितु उर्फ रेणु ने शनिवार देर रात करीब एक बजे मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया। बेटे ध्रुव की हालत गंभीर बनी हुई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed