फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जबरन नारे लगवाने का मामला: गंभीर को अनुपम खेर की सलाह, पॉपुलर होने के चक्कर में फंस मत जाना

Wed, 29 May 2019 11:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 29 May 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
gurugram man force chant jai shriram anupam kher advice gambhir not to get trapped
अनुपम खेर की गौतम गंभीर को सलाह - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम के सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे युवक की टोपी फेंककर मारपीट करने और उसे भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाने पर मजबूर करने का मामला दिन-ब-दिन तूल पकड़ता ही जा रहा है। इस घटना के बाद भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद गौतम गंभीर ही वह शख्स थे जिन्होंने सबसे पहले इस घटना की निंदा की और इस पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की। लेकिन अब सामने आ रहा है कि कई भाजपा नेताओं को ही ये बात अच्छी नहीं लगी है और अभिनेता अनुपम खेर ने तो उन्हें सुझाव तक दे डाला है।

gurugram man force chant jai shriram anupam kher advice gambhir not to get trapped
गौतम गंभीर और अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर को अपनी पहली जीत के लिए न सिर्फ बधाई दी बल्कि गुरुग्राम मामले पर टिप्पणी के लिए सलाह तक दे डाली। अनुपम खेर ने लिखा है, 'डियर गौतम गंभीर! आपको जीत की बहुत बधाई हो। एक जुनूनी भारतीय होने के नाते ये बात मुझे बहुत खुश करती है। हालांकि आपने मुझसे राय तो नहीं मांगी है लेकिन फिर भी- मीडिया के एक सेक्शन में लोकप्रिय होने के लिए उनके झांसे में मत आइए। ये आपका काम है जो बोलेगा। ना कि आपके बयान।' अनुपम खेर का ये ट्वीट गौतम गंभीर के उस ट्वीट के बाद आया जिसमें उन्होंने गुरुग्राम में हुई घटना की निंदा की थी।



 

gurugram man force chant jai shriram anupam kher advice gambhir not to get trapped
Gautam Gambhir - फोटो : PTI

बताया जा रहा है कि गौतम गंभीर के ट्वीट से दिल्ली में ही भाजपा के कुछ नेता नाराज हैं। उनका मानना है कि गंभीर के इस बयान को विपक्षी अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अनुपम खेर ने भी गौतम गंभीर को परोक्ष रूप से ऐसे मुद्दों पर न बोलने की सलाह दी है। गौरतलब है कि गंभीर ने ट्वीट किया था कि, 'गुरुग्राम में एक मुस्लिम युवक को उसकी टोपी उतारकर जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए कहा गया। यह बहुत दुखद है। गुरुग्राम प्रशासन को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। हम एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र हैं, जहां जावेद अख्तर 'ओ पालन हारे, निर्गुण और न्यारे' लिखते हैं और राकेश ओम प्रकाश मेहरा हमें फिल्म दिल्ली 6 में 'अर्जियां' जैसा गाना देते हैं।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
gurugram man force chant jai shriram anupam kher advice gambhir not to get trapped
गौतम गंभीर - फोटो : ani

एक अन्य ट्वीट में गंभीर ने लिखा था, 'धर्म निरपेक्षता पर मेरे विचार पीएम मोदी के मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सब का विश्वास” से प्रेरित हैं। मैं यहां सिर्फ गुरुग्राम के घटना की बात नहीं कर रहा हूं, बल्कि किसी भी तरह से जाति-धर्म के नाम पर किसी को दबाया जाए यह दुखद है। सहिष्णुता और सबका विकास ही वह आइडिया है जिस पर भारत राष्ट्र के तौर पर आधारित है।'



 

विज्ञापन
gurugram man force chant jai shriram anupam kher advice gambhir not to get trapped
gurugram man jai shri ram - फोटो : अमर उजाला

क्या है पूरा मामला

गुरुग्राम के सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में शनिवार रात नमाज पढ़कर आ रहे एक युवक को रोककर नशे में धुत शरारती तत्वों ने उसके टोपी पहनने पर टिप्पणी की और कथित तौर पर भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए कहा। मना करने पर उससे मारपीट की और टोपी फेंक दी। युवक की पिटाई के बाद शोरशराबा सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। माहौल गरमाता देख पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच लोगों को शांत किया। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed