फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram Man files FIR against BJP leader Suraj Pal Amu for his comments against Deepika Padukone

पद्मावती विवाद पर BJP नेता बोले- क्षत्रिय एक-एक स्क्रीन को आग लगाने की ताकत रखते हैं

Tue, 21 Nov 2017 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 21 Nov 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
Gurugram Man files FIR against BJP leader Suraj Pal Amu for his comments against Deepika Padukone

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चल रहा विवाद ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। कभी कोई दीपिका की नाक काटने की बात करता है तो कभी कोई भंसाली या रणवीर सिंह का सिर काटने लाने वाले को 10 करोड़ इनाम देने की घोषणा कर देता है। अब इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।

विज्ञापन


बीजेपी नेता ने अपने ऊपर एफआईआर होने के बाद भी अपने भड़काऊ बयान जारी रखे हैं। बीजेपी नेता सूरजपाल अम्मू ने अपने ऊपर हुए FIR के बाद कहा कि, हिंदुस्तान के के सारे सिनेमा हॉल्स में स्वच्छता अभियान चलाएंगे। एक-एक स्क्रीन को आग लगाने की ताकत रखता है क्षत्रिय समाज और इस देश का नौजवान।'

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार सुबह बीजेपी नेता पर गुरुग्राम के एक शख्स ने एफआईआर दर्ज करा दी है। गौरतलब है कि हरियाणा के बीजेपी नेता सूरज पाल अम्मू ने पद्मावती बनाने वालों का सिर कलम करने वालों को 10 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की थी।

बीजेपी नेता ने हदें की पार

Gurugram Man files FIR against BJP leader Suraj Pal Amu for his comments against Deepika Padukone

संजय लीला भंसाली ने बेशक 'पद्मावती' की रिलीज टाल दी, लेकिन विरोध थम नहीं रहा। अब बीजेपी नेता ने ऐसी बात कह दी कि हद पार हो गई है। उन्होंने बोलते हुए शब्दों की सीमा ही लांघ दी।

फिल्म का विरोध करते हुए हरियाणा बीजेपी के मीडिया कॉर्डिनेटर सूरज पाल अम्मू ने कह डाला कि अगर रणवीर सिंह ने मूवी के पक्ष में बोले गए शब्द वापिस नहीं तो वे उनकी टांगें तोड़कर हाथ में दे देंगे।

अम्मू ने भंसाली और दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ईनाम देने का ऐलान तक कर डाला। अम्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मूवी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की, नहीं तो वे पार्टी छोड़ देंगे।

भाजपा ने अम्मू के बयान से क‌िया क‌िनारा

Gurugram Man files FIR against BJP leader Suraj Pal Amu for his comments against Deepika Padukone

वहीं हरियाणा भाजपा के प्रभारी अनिल जैन ने अम्मू के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अम्मू ऐसी बात कह भी कैसे सकते हैं। यह भाजपा का स्टैंड नहीं है। बता दें कि संजय लीला भंसाली की मूवी पद्मावती को लेकर विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

करणी सेना ने जिस हिंसक विरोध की शुरुआत की थी, उसे अब राजनीतिक दलों से जुड़े नेता आगे बढ़ाने में लगे हैं। राजपूत समाज फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। जिस आधार पर फिल्म बैन करने की मांग की जा रही है, जबकि डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने कहा है कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed